फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Special PMLA court sends chief Engineer Rural Development Department Virendra Ram to ED remand for five days

झारखंड: कोर्ट ने चीफ इंजीनियर को हिरासत में भेजा, ईडी ने कहा- टेंडर देने के एवज में भारी कमीशन लेते हैं नेता

Thu, 23 Feb 2023 07:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 23 Feb 2023 07:29 PM IST
सार

रांची की विशेष पीएमएलए अदालत ने धनशोधन के मामले में ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) वीरेंद्र राम को पांच दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेजा। 

विज्ञापन
Special PMLA court sends chief Engineer Rural Development Department Virendra Ram to ED remand for five days
Virendra Ram, ED - फोटो : Social Media

विस्तार

रांची की विशेष पीएमएलए अदालत ने धनशोधन के मामले में ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) वीरेंद्र राम को पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजा। वीरेंद्र राम को मंगलवार को ईडी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 23 फरवरी को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने के लिए आवेदन किया था। कोर्ट ने उसे आज पांच दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


ईडी ने 21 फरवरी को इसके 24 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की जो 22 फरवरी को समाप्त हो गई। छापेमारी के दौरान बरामद किए गए दस्तावेजों के आधार पर वीरेंद्र राम से पूछताछ शुरू की गई थी। एजेंसी ने दो दिनों तक उससे पूछताछ की। वीरेंद्र राम के ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान तीस लाख रुपये और डेढ़ करोड़ की कीमत के जेवरात जब्त किए गए थे। इडी को इसके अलावा सौ करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति का भी पता चला।
विज्ञापन


टेंडर देने के एवज में भारी कमीशन लेते हैं झारखंड के राजनेता, नौकरशाह
झारखंड में विकास परियोजनाओं के लिए निजी कंपनियों को निविदाएं देने के एवज में झारखंड के उच्च पदस्थ नौकरशाह और राजनेता भारी कमीशन वसूल करते हैं। मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तार ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम के मामले में यह बात ईडी ने बृहस्पतिवार को विशेष धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष कही।  लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने राम को गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने राम को ईडी की पांच दिनों की हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 2020 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की शिकायत दर्ज की गई थी। झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने 21 फरवरी को राम, उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट मुकेश मित्तल और उनके सहयोगियों के परिसरों पर छापा मारा था। झारखंड में जल संसाधन विभाग के इंजीनियर राम वर्तमान में ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता के रूप में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।


ईडी ने अदालत को बताया, राम और उसके परिवार के बैंक खातों की जांच में उनकी आय के कानूनी स्रोतों से अधिक धन की जानकारी प्राप्त हुई है। आरोप है कि राम ने अपने पिता, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर चल और अचल संपत्ति अर्जित की है। ये संपत्ति परिवार की आय के अनुपात में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed