फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Spanish Tourist Gang-Raped In Jharkhand Posts One-Hour Video On India Visit

Jharkhand: सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई स्पेनिश महिला ने जारी किया वीडियो, बताई खौफनाक रात की आपबीती

Fri, 19 Apr 2024 08:09 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2024 08:09 AM IST
सार

28 वर्षीय स्पेनिश महिला के साथ दो मार्च को रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। 

विज्ञापन
Spanish Tourist Gang-Raped In Jharkhand Posts One-Hour Video On India Visit
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

झारखंड के दुमका में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनिश महिला ने अब एक वीडियो जारी किया है। इसमें उसने उस डरावनी घटना को बताया, जिससे वह गुजरी थी। करीब एक घंटे के लंबे वीडियो में दंपती ने कहा कि बहुत कुछ कहा जा चुका है, कुछ बातें सच हैं और कुछ झूठीं। इसलिए वह इस बात को बताना चाहते हैं कि वास्तव में क्या हुआ था। 

विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है कि 28 वर्षीय स्पेनिश महिला के साथ दो मार्च को रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। जब यह घटना हुई उस वक्त वह अपने पति के साथ एक तंबू में रात बिता रही थी। दंपती अब स्पेन वापस आ गया है। वह बाइक से करीब 67 देशों की यात्रा कर चुके हैं। अब उन्होंने एक बार फिर यात्रा शुरू की। दंपती का कहना है कि वे भयानक घटना से जुड़ी यादों को समाप्त करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में किया यह दावा
वीडियो की शुरुआत दुमका पार करते समय रात में कैंप के लिए जगह की तलाश करते हुए दंपती से होती है। वे लोगों से दूर एक जगह पर रहना चाह रहे थे, लेकिन जल्द ही कुछ स्थानीय लोगों ने घेर लिया और उनसे पूछताछ करने लगे। महिला ने दावा किया है कि उसके साथ सात लोगों ने दुष्कर्म किया। वीडियो में कथित अपराधियों में से एक को दिखाया गया है। घटना के बारे में बताने के बाद दंपती को अस्पताल में चेहरे और हाथों पर चोट के निशान के साथ दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में दंपती ने कहा, 'हमने सब कुछ रिकॉर्ड करने का फैसला किया, क्योंकि हम नहीं जानते थे कि क्या होने वाला है। अगर पुलिस हमें गंभीरता से लेने जा रही थी, अगर वे हमें घर भेजने जा रहे थे, तो हमें नहीं पता था।'

दरअसल, पांच मार्च को दंपती स्पेन चला गया था। वहां पहुंचने के बाद उसने घटना के बारे में बताया था। 

भारत में जो हुआ...
महिला ने बताया, 'मुझे लगता है दुनिया में हर कोई मुझसे यही कहेगा कि भारत मत जाओ। लेकिन जीवन इससे बहुत अधिक कठिन है। भारत में जो भी मेरे साथ हुआ, वह कहीं भी हो सकता था। बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है, मध्य अमेरिका के बेलीज में एक दंपती के साथ भी ऐसा ही हुआ था।'

महिलाएं घर से बाहर निकलें
उन्होंने कहा, 'महिलाओं को मेरी सलाह है कि वे घर से बाहर निकलें, यात्रा करें और बिना डर के ऐसा करें। यदि आप कैंप में रहने की सोच रहे हैं, तो सड़क से बहुत दूर नहीं होना चाहिए। ऐसी जगह रहें, जहां आप आसानी से मदद के लिए कॉल कर सकें और फोन में सिग्नल आ रहे हों।'


हालांकि, उन्होंने कहा कि वे अपनी बाइक यात्राएं जारी रखेंगी। वहीं, भारत में विदेश मंत्रालय ने घटना के कुछ दिनों बाद कहा था कि मामले की जांच चल रही है और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed