फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Soren says People should evaluate work of my govt, that of previous regimes before casting votes

Jharkhand: 'लोग मतदान से पहले मेरी और पिछली सरकार के काम का मूल्यांकन करें', विपक्ष के आरोपों पर हेमंत सोरेन

Wed, 11 Sep 2024 11:16 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Wed, 11 Sep 2024 11:16 PM IST
सार

हाल ही में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने आरोप लगाया था कि झारखंड सरकार वोट के लिए योजनाएं लागू कर रही है। आबकारी कांस्टेबल भर्ती भी वोट के लिए की गई। विपक्ष के इन आरोपों पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जवाब दिया।

विज्ञापन
Soren says People should evaluate work of my govt, that of previous regimes before casting votes
हेमंत सोरेन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विपक्ष के आरोपों का झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि लोग विधानसभा चुनाव में वोट देने से पहले उनकी सरकार और पिछली सरकार के काम का मूल्यांकन करें। गोड्डा जिले में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में सोरेन ने लगभग 358 करोड़ रुपये की लागत वाली 147 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए हमें वोट मांगने का पूरा अधिकार है। हमने जनता के लिए काम किया है। 

विज्ञापन


हाल ही में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने आरोप लगाया था कि झारखंड सरकार वोट के लिए योजनाएं लागू कर रही है। आबकारी कांस्टेबल भर्ती भी वोट के लिए की गई। विपक्ष के इन आरोपों पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी को आकलन करना चाहिए कि पिछली सरकारों ने 20 साल तक जनता को कैसे लूटा। हमारी सरकार के पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में आपको क्या अधिकार मिले।
विज्ञापन


झामुमो नेता ने कहा कि हमारी सरकार ने झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) शुरू की है। इससे राज्य की लगभग 50 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। सोरेन ने कहा कि विपक्ष का आरोप है कि हमने वोट के लिए योजना शुरू की है। लेकिन मैं जानता हूं कि गांवों में गरीब लोग आज भी छोटी-छोटी जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई और इलाज के लिए साहूकारों से कर्ज लेते हैं। आने वाले दिनों में सरकार ऐसी योजना लाएगी कि हर घर में एक लाख रुपये की राशि पहुंचे। ताकि लोगों को साहूकारों से कर्ज न लेना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण झारखंड को सशक्त बनाने के लिए कार्यक्रम शुरू किए हैं। गरीबों, छात्रों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर एक साल से अधिक समय से जल रहा है और महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही है। लोग पलायन को मजबूर हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने एक बार भी वहां का दौरा नहीं किया। झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed