फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Soren says Had Centre cleared coal royalty dues, would have given Rs 3 lakh to Jharkhand's women

Jharkhand: 'कोयला रॉयल्टी मिलती तो झारखंड की महिलाओं को देते तीन लाख रुपये', सीएम सोरेन का केंद्र पर हमला

Sat, 05 Oct 2024 08:32 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Sat, 05 Oct 2024 08:32 PM IST
सार

राज्य की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने के भाजपा के वादे को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव में लाभ पाने का महज एक साधन है। 

विज्ञापन
Soren says Had Centre cleared coal royalty dues, would have given Rs 3 lakh to Jharkhand's women
हेमंत सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बालीगुमा में एक रैली के दौरान केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर झारखंड का कोयला रॉयल्टी का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया है। अगर केंद्र से झारखंड सरकार को यह भुगतान मिलता तो हम पूरे प्रदेश की महिलाओं को तीन लाख रुपये देते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड सरकार के हर काम में बाधा डालने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा जब सत्ता में थी तो उसने राज्य की महिलाओं के लिए कोई अच्छा काम नहीं किया और अब भाजपा हमारी मैया सम्मान योजना पर अंगुली उठा रही है। इस योजना को रोकने के लिए न्यायपालिका तक से संपर्क किया गया। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा सत्ता में रहने के दौरान राज्य की महिलाओं के लिए कोई योजना क्यों नहीं लेकर आई?
विज्ञापन


राज्य की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने के भाजपा के वादे को लेकर सोरेन ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव में लाभ पाने का महज एक साधन है। उन्होंने केंद्र से 1.36 लाख करोड़ रुपये की बकाया कोयला रॉयल्टी चुकाने की मांग की। सीएम ने कहा कि झारखंड में बड़ी मात्रा में खनिज भंडार है, लेकिन फिर भी लोग गरीब हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरेन बोले कि हम हमारी सरकार ने 1932 के भूमि सर्वेक्षण रिकॉर्ड के आधार पर रोजगार नीति बनाई, तो भाजपा ने इसके खिलाफ भी मामला दायर किया। सीएम ने कहा कि 2019 में हमारी सरकार के सत्ता में आने के एक घंटे बाद भाजपा ने हमें हटाने के लिए कई चालें चलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल अब सांप्रदायिक राजनीति में लिप्त है। उन्होंने लोगों से कहा कि साजिशकर्ताओं की पहचान करें और  चुनाव में सबक सिखाएं।

इस दौरान सोरेन ने सरकारी अस्पताल की नई इमारत में ओपीडी के साथ एक पुस्तकालय और एक कन्वेंशन सेंटर का भी उद्घाटन किया। इसे लेकर सोरेन ने कहा कि हमने कोविड का भयावह समय देखा था। यह झारखंड जैसे पिछड़े राज्य के लिए अभिशाप था। सब कुछ रुक गया था और लोग घर के अंदर ही रहे। लेकिन सरकार ने स्थिति को ठीक से संभाला और सभी प्रवासी मजदूरों को घर वापस लाए।


उन्होंने कहा कि तब राज्य का सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा पर्याप्त नहीं था। दवाओं और डॉक्टरों की कमी थी। लेकिन हम स्थिति से सफलतापूर्वक निपटे, बल्कि देश के बाकी हिस्सों को जमशेदपुर और बोकारो से ऑक्सीजन की आपूर्ति भी की। उन्होंने एलान किया कि जल्द ही रांची में एक और अस्पताल की नींव रखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed