फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   six people gang raped a adivasi minor girl in sahibganj in jharkhand police arrested all acused

साहिबगंज में नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, छह गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2020 08:56 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 25 Oct 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
six people gang raped a adivasi minor girl in sahibganj in jharkhand police arrested all acused
17 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : AMAR UJALA

झारखंड के साहिबगंज जिले में एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन



साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने को बताया कि बृहस्पतिवार की रात्रि बास्कोडीह जाने के मार्ग में हुए इस सामूहिक दुष्कर्म के अपराध में शामिल सभी छह युवकों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सभी आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है। साथ ही पुलिस ने नाबालिग लड़की का पीछा करने में युवकों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच करवा ली गई है और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। उन्होंने बताया कि 22 अक्तूबर की रात्रि पीड़िता अपने माता-पिता की सहमति से अपने कुछ दोस्तों के साथ रात्रि लगभग आठ बजे घर से बास्कोडीह के लिए निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में बदमाशों की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने लड़की और उसके साथियों का मोटरसाइकिल से पीछा करना शुरू कर दिया। रास्ते में उन्होंने इन सभी को घेर लिया और वहां अपने तीन और साथियों को बुला लिया। फिर सभी लड़की को जबरन खींचकर समीप की नहर के पास ले गए और वहां उन सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की सूचना नाबालिग लड़की के माता-पिता ने देर रात्रि पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने लड़की को इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। बलात्कार की पुष्टि के बाद पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की बलात्कार से जुड़ी धाराओं और पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अजय कुमार सिंह (18), गौतम कुमार सिंह (21), शंकर कुमार सिंह (22), कुश कुमार (22), दिसंबर कुंवर (18), अनिकेत (18) के रूप में की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed