{"_id":"6201e0d87fbbe967b10bc9a8","slug":"situation-tense-after-17-years-old-killed-in-clash-in-jharkhand-hazaribag-internet-shutdown-in-giridih-koderma-and-chatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती प्रतिमा विसर्जन हिंसा: झारखंड में युवक की मौत के बाद बवाल जारी, कई दुकानों में लगाई आग, चार जिलों में इंटरनेट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती प्रतिमा विसर्जन हिंसा: झारखंड में युवक की मौत के बाद बवाल जारी, कई दुकानों में लगाई आग, चार जिलों में इंटरनेट बंद
Tue, 08 Feb 2022 08:47 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 08 Feb 2022 08:47 AM IST
सार
स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग पर करियातपुर में जीटी रोड को दो घंटे तक जाम कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग के बरही और कोडरमा के मरकच्चो में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक युवक की मौत के बाद से बवाल जारी है। राज्य में कई जगह से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। भड़की हिंसा से निपटने के लिए सरकार के आदेश पर प्रशासन ने चार जिले हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और गिरिडीह में इंटरनेट सेवा अगले आदेश तक बंद कर दी है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
झारखंड के हजारीबाग और कोडरमा जिले में रविवार की शाम सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा हुई। इसमें एक नाबालिग की मौत हो गई। वहीं इस हिंसा में आठ लोग घायल भी हो गए। जैसे ही पुलिस थाने को इसकी सूचना मिली वैसे ही हिंसा प्रभावित इलाकों में सैंकड़ों की संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। अब ताजा जानकारी के अनुसार अफवाहों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह और चतरा जिले में इंटरनेट सेवाओं को रविवार देर रात बंद कर दिया।
विज्ञापन
बरही में युवक की मौत
हजारीबाग के बरही के लखना दुलमहा में मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के लोगों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में पिपरघोघर (नई टांड) निवासी 17 वर्षीय रूपेश कुमार की मौत हो गई। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस घटना में तीन लोगों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन