17 जुलाई से शुरू हो रहा है झारखंड का श्रावणी मेला, रघुवर दास ने देश वासियों से की ये अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में 17 जुलाई से श्रावणी मेला शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से झारखंड आने की अपील की है। दास ने कहा कि हमने देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। मैं सभी से झारखंड की यात्रा करने की अपील करता हूं।
Jharkhand Chief Minister, Raghubar Das: 'Shravani Mela' (devotees pray at Baba Baidyanath temple in Babadham) begins from July 17, we have made available all the facilities for devotees coming from across the country. I appeal to everyone to visit Jharkhand. pic.twitter.com/7X3zIjIImu
— ANI (@ANI) July 16, 2019
बता दें कि राज्य गठन के बाद से श्रावणी मेले का उदघाटन पूर्णिमा के दिन किया जाता रहा है। लेकिन, इस वर्ष 16 जुलाई को पूर्णिमा के साथ चंद्रग्रहण का भी संयोग है। चंद्रग्रहण शुभ नहीं माना जाता है। इस वजह से राज्य सरकार ने परंपरा में परिवर्तन करते हुए श्रावणी मेले के उदघाटन की अवधि एक दिन बढ़ा दी है।
अब इस साल सावन के पहले दिन श्रावणी मेला का उदघाटन किया जायेगा। इससे पहले भी 2018 में चंद्रग्रहण की वजह से पहले सावन को मुख्यमंत्री ने श्रावणी मेले का उद्घाटन किया था।