फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Shivraj singh Chouhan says This is not JMM but 'Jurm, Murder and Mafia' govt run by Hemant Soren

Politics: झारखंड सरकार पर बरसे शिवराज सिंह चौहान, कहा- हेमंत सोरेन चला रहे 'जुर्म, हत्या और माफिया' की सरकार

Mon, 23 Sep 2024 05:35 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2024 05:35 PM IST
सार

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तरफ से कमर कसी जा चुकी है। भाजपा के शीर्ष नेता राज्य में पहुंचकर कई जगहों पर चुनाव से पहले अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
Shivraj singh Chouhan says This is not JMM but 'Jurm, Murder and Mafia' govt run by Hemant Soren
JMM सरकार पर बरसे शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

बहरागोड़ा में केंद्रीय मंत्री की जनसभा के दौरान बारिश भी हो रही थी। लेकिन जनसभा में आई भीड़ को देखकर गदगद दिखे शिवराज सिंह चौहान ने कहा, बादल बरस रहे हैं, बिजली चमक रही है और भारी बारिश हो रही है, लेकिन फिर भी आप बदलाव लाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। यह देखकर, आज मैं कह सकता हूं कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और बदलाव आएगा।
विज्ञापन

 
'ये 'जुर्म, हत्या और माफिया' की सरकार'
इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जैसे बादल संकट बनकर आए हैं, हेमंत सोरेन सरकार इन बादलों से भी बड़ा संकट है, यह झामुमो नहीं बल्कि हेमंत सोरेन की तरफ से चलाई जा रही 'जुर्म, हत्या और माफिया' सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




'भाजपा की सरकार बनाइए धरती-बेटी रहेगी सुरक्षित'
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, कि मैं प्रधानमंत्री की ओर से झारखंड की महिलाओं से वादा करता हूं - झारखंड में भाजपा की सरकार बनाइए और यहां की धरती सुरक्षित रहेगी और यहां की बेटियां भी सुरक्षित रहेंगी।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed