फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Shivraj alleged JMM-led alliance Sarma says about Muslim population

Jharkhand: शिवराज सिंह ने झामुमो सरकार पर किया बड़ा हमला; हिमंत ने मुस्लिम आबादी को लेकर किया बड़ा दावा

Wed, 17 Jul 2024 09:08 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Wed, 17 Jul 2024 09:08 PM IST
सार

शिवराज चौहान ने कहा कि आगामी विस चुनाव झारखंड और यहां की परंपराओं को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की घुसपैठ बढ़ने से झारखंड में जनसांख्यिकी परिवर्तन हो रहा है। घुसपैठिए यहां की आदिवासी महिलाओं से शादी करके जमीनों को लूट रहे हैं। राज्य सरकार ने लोगों को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया।

विज्ञापन
Shivraj alleged JMM-led alliance Sarma says about Muslim population
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में भाजपा के विस चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झामुमो सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर झामुमो गठबंधन की फिर से सरकार बनी तो झारखंड के मूल निवासी अल्पसंख्यक हो जाएंगे। वहीं सह चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मुस्लिम आबादी को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि असम में मुस्लिम आबादी में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह पूर्वोत्तर राज्य में जनसंख्या परिवर्तन का बड़ा मुद्दा है। 

विज्ञापन


हटिया में भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि आगामी विस चुनाव झारखंड और यहां की परंपराओं को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की घुसपैठ बढ़ने से झारखंड में जनसांख्यिकी परिवर्तन हो रहा है। घुसपैठिए यहां की आदिवासी महिलाओं से शादी करके जमीनों को लूट रहे हैं। हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। युवाओं को न तो नौकरी मिली और न ही बेरोजगारी भत्ता दिया गया। महिलाओं को दो हजार रुपये प्रतिमाह देने और बिना गारंटी 50 हजार तक का लोन देने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। 
विज्ञापन


शिवराज ने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार खनिज और रेत लूटने में लगी है। यहां की कई पहाड़ियां गायब हो गईं हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि साढ़े चार साल में झारखंड में 7,812 हत्याएं, 7,115 बलात्कार, 8,552 दंगे, 2,721 लूट और 485 डकैतियां हुईं। झारखंड को केवल भाजपा बचा सकती है और समृद्ध बना सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 से बढ़कर 40 फीसदी हुई असम में मुस्लिम आबादी: सरमा
झारखंड के सह चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि असम में मुस्लिम आबादी 12 फीसदी थी जो अब बढ़कर 40 फीसदी हो गई है। यह मेरे लिए बड़ा मुद्दा है। उन्होंने भी आरोप लगाया कि झारखंड के आदिवासी क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी लगातार बढ़ रही है। भाजपा अपने घुसपैठियों के खिलाफ मजबूत कार्ययोजना बनाने के मुद्दे को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी। उन्होंने सोरेन पर झारखंड को मिनी बांग्लादेश बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो गठबंधन सरकार में यहां कोई विकास नहीं हुआ। न तो कोई विवि खुला और न ही कोई इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed