शर्मनाक: झारखंड के दुमका में डायन बता कर महिला को निर्वस्त्र कर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के दुमका में डायन का आरोप लगाते हुए एक बुजुर्ग महिला के साथ ज्यादती करने का मामला सामने आया है। देवघर के पास जरमुंडी के बरमासा गांव में डायन कहकर न केवल उस महिला को पीटा, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर दिया गया।
दुमका से राजनीतिक रैली से बीते शनिवार को लौट रहे एक 50 वर्षीय बुजुर्ग सोना लाल किस्कू बस की सीट पर मृत पाए गए थे, जिसके लिए ग्रामीणों ने उक्त महिला पर डायन-जोगिन कर उसे मारने का मनगढ़ंत आरोप लगाया और मारपीट करने लगे।
आशंका जताई जा रही है कि किसी बीमारी या फिर ठंड लग जाने से उसकी मौत हुई होगी, लेकिन मृतक के पुत्रों और ग्रामीण बुजुर्ग महिला को मौत का जिम्मेदार ठहराने लगे। महिला के साथ उसकी पुत्रवधू और बेटी के साथ भी लोगों ने मारपीट की। महिला और उसकी बेटी को लोगों ने दिनभर बंधक बनाकर रखा।
पुलिस पहुंची तो महिला को मुक्त कराया
सूचना मिलने पर पुलिस रविवार की शाम को गांव पहंची और लोगों को समझा-बुझाकर महिला और उसकी बेटी को मुक्त कराया। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। एसपी ने इस घटना में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
दुमका एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि डायन बताकर महिला के साथ मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।