फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Sexual harassment tribal girls two youth Accused sent jail in Ramgarh, Jharkhand

झारखंड: रामगढ़ में आदिवासी लड़की से दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को जेल

Sun, 23 Feb 2020 08:39 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रामगढ़
पीटीआई, रामगढ़ Published by: देव कश्यप Updated Sun, 23 Feb 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
Sexual harassment tribal girls two youth Accused sent jail in Ramgarh, Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

झारखंड के रामगढ़ जिले के भडानी नगर थाना क्षेत्र के पाली गांव से एक आदिवासी समेत दो अन्य युवकों को एक नाबलिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म और एक अन्य से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि घटना 16 फरवरी की है, जिसके संदर्भ में पीड़ित लड़कियों के परिजन ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को पाली गांव से दुष्कर्म के आरोपी 25 वर्षीय महेश बेदिया और दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी उसके मित्र राजू सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


दोनों युवकों को पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दोनों आदिवासी लड़कियां नाबालिग है। घटना के दिन दोनों निकट के पाली गांव के पास फुटबॉल के मैदान में फुटबॉल खेलने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब दोनों फुटबॉल खेलकर वापस अपने गांव आ रही थी, उसी समय दोनों आरोपियों ने  डरा धमकाकर अगवा कर लिया और  निकट के खाली पड़े मकान में ले जाकर एक लड़की से दुष्कर्म किया जबकि दूसरी लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed