फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Second list of JMM candidates released for Jharkhand Assembly Elections, mahua maji news in hindi

Jharkhand: JMM के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, इस राज्यसभा सांसद को पार्टी ने बनाया विधानसभा उम्मीदवार

Wed, 23 Oct 2024 03:44 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 23 Oct 2024 03:44 PM IST
सार

झारखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर तमाम पार्टियों की तरफ से प्रत्याशियों के नाम जारी किए जा रहे हैं। इस कड़ी में सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीते दिन 35 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। वहीं आज पार्टी की तरफ से दूसरी सूची जारी की गई है।

विज्ञापन
Second list of JMM candidates released for Jharkhand Assembly Elections, mahua maji news in hindi
राज्यसभा सांसद महुआ माजी, सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर तमाम पार्टियों की तरफ से प्रत्याशियों के नाम जारी किए जा रहे हैं। इस कड़ी में सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीते दिन 35 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। वहीं आज पार्टी की तरफ से दूसरी सूची जारी की गई है। इस सूची में रांची विधानसभा सीट से राज्यसभा सांसद महुआ माजी को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


तीसरी बार आमने-सामने होंगे सीपी सिंह और महुआ माजी
रांची में एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने महुआ माजी को अपना उम्मीदवार बनाया है। महुआ माजी फिलहाल राज्यसभा की सांसद हैं। कुल मिलाकर अब ऐसा तीसरी बार होगा जब रांची में सीपी सिंह और महुआ माजी आमने-सामने होंगे। बता दें कि इससे पहले झामुमो नीत गठबंधन सरकार में सहयोगी दल- कांग्रेस 21 प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। 
विज्ञापन




कल जारी हुई थी 35 प्रत्याशियों की सूची
इससे पहले कल झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से 35 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। जिसमें सीएम हेमंत सोरेन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन के नाम शामिल है। झारखंड की पहली सूची के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन बरहेट की सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बने हैं, वहीं कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित की गईं हैं। जबकि बसंत सोरेन दुमका की सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित- शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट (दुमका जिले) से आलोक सोरेन चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि फिलहाल झारखंड में चार दलों के समर्थन वाली इंडिया ब्लॉक की सरकार है। जेएमएम की सूची के मुताबिक 19 प्रत्याशी आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। ये सीटें अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के जनप्रतिनिधियों के लिए आरक्षित हैं। पहली सूची में पार्टी ने तीन महिला उम्मीदवारों पर भी भरोसा दिखाया था। जबकि दूसरी सूची में सिर्फ एक महिला प्रत्याशी का नाम जारी करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने महिला उम्मीदवारों के नामों एक नाम और जोड़ दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed