{"_id":"5f0b487359a22010500f8641","slug":"saraikela-police-arrested-two-naxals","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में दो माओवादी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में दो माओवादी गिरफ्तार
Sun, 12 Jul 2020 10:59 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में रविवार को दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए माओवादियों की पहचान सोमा सरदार (37) और उमेश मुंडा (21) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्शी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि गांव में दहशत का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से 23 मई को राइजमा गांव में मंगल सिंह सरदार और उसकी पत्नी की हत्या के मामले के संबंध में सोमा और उमेश को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने जिले के खरसावां, कुचाई और चौका गांवों और रांची के तमार में लोगों में दहशत पैदा करने के लिए 17 जून को पोस्टर लगाए थे।
विज्ञापन
अर्शी ने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी जिले के खरसावां, तिरुलडीह और कुचाई पुलिस थानांतर्गत क्षेत्रों में पांच नक्सली घटनाओं में भी शामिल थे।
आरोपियों पर कानून की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।