फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Sahibganj Jharkhand Rabita Murder Case Organs and Meat Found Behind Anganwadi Centres, Dildar Ansari

आफताब के बाद अब दिलदार!: श्रद्धा से भी खतरनाक मर्डर, पत्नी के टुकड़े कर कुत्तों के झुंड के बीच छोड़ा

Sun, 18 Dec 2022 03:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 18 Dec 2022 03:33 PM IST
सार

Sahibganj Rabita pahadin Murder Case: झारखंड के साहिबगंज में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े मिले जिसे कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे।

विज्ञापन
Sahibganj Jharkhand Rabita Murder Case Organs and Meat Found Behind Anganwadi Centres, Dildar Ansari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड से भी खौफनाक तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, साहिबगंज में बोरिया संथाली के एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे मानव अंग के टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार शाम इस घटना की भनक तब लगी जब किसी शख्स ने आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े को कुत्ते को नोच-नोचकर खाते देखा। पुलिस ने आरोपी पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानें क्या है मामला?
साहिबगंज में एक शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रुबिका पहाड़ी को कटर से बारह टुकड़ों में काट दिया गया है। मृतका रुबिका पहाड़ी प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। दिलदार पर आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था। आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया। यह भी पता चला है कि रबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी। 
विज्ञापन


शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे
मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार की शाम छह बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 12 टुकड़ों में बरामद किया गया। बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में आफताब ने दी थी श्रद्धा को दर्दनाक मौत
गौरतलब है कि दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराये के मकान में लिव इन में रह रहे आफताब पूनावाला ने झगड़े के बाद अपनी प्रेमिका श्रद्धा की बेहरमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और उन टुकड़ों को 18 दिनों तक फ्रिजर में रखा। वह धीरे-धीरे शव के टुकड़ों को जंगल में फेंकता रहा। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हत्याकांड की जांच फिलहाल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed