फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Robbery at Bank of India in Jamshedpur, robbers escaped after locking

Jharkhand: जमशेदपुर में बैंक ऑफ इंडिया में डाका, लूट के बाद ताला लगाकर भाग निकले बदमाश

Thu, 18 Aug 2022 12:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 18 Aug 2022 12:29 PM IST
सार

आरंभिक जानकारी के अनुसार चार नकाबपोश लुटेरों ने बैंक पर धावा बोला। वो कितना पैसा लूटकर रफूचक्कर हुए हैं, यह अभी पता नहीं चला है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन
Robbery at Bank of India in Jamshedpur, robbers escaped after locking
प्रतीकात्मक तस्वीर बैंक ऑफ इंडिया

विस्तार

झारखंड के प्रमुख शहर जमशेदपुर में आज सशस्त्र बदमाशों ने सरेआम बैंक डकैती की सनसनीखेज वारदात कर डाली। बदमाश बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट के बाद परिसर में बाहर से ताला लगाकर भाग निकले। 

विज्ञापन

आरंभिक जानकारी के अनुसार चार नकाबपोश लुटेरों ने बैंक पर धावा बोला। वो कितना पैसा लूटकर रफूचक्कर हुए हैं, यह अभी पता नहीं चला है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पड़ताल में जुटी है।झारखंड में इससे पहले बोकारो में बैंक डकैती की वारदात हुई थी। शहर में स्थित इंडियन बैंक में धावा बोलकर 39 लाख रुपये लूटे थे। बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की थी। तब बदमाशों ने बैंक के गॉर्ड और सभी कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर कैशबॉक्स से रुपये लूटे लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed