फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Road Accident Truck Rams into tea stall in Dumka Jharkhand

झारखंड: चाय दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, तीन की मौत; कंस्क्ट्रक्शन साइट पर दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत

Mon, 04 Mar 2024 03:21 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 04 Mar 2024 03:21 PM IST
सार

झारखंड के दुमका में भीषण सड़क हादसे की सूचना है। सड़क किनारे चाय के स्टॉल में घुसे बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। राजधानी रांची में एक अन्य हादसे में दो मासूमों की दीवार गिरने के कारण मौत हो गई।

विज्ञापन
Road Accident Truck Rams into tea stall in Dumka Jharkhand
सड़क हादसा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के दुमका में सड़क किनारे एक चाय की स्टॉल में घुसे बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। भीषण सड़क हादसे में एक शख्स घायल भी हुआ है। खबर के मुताबिक हादसा सोमवार तड़के हुआ। स्थानीय पुलिस ने बताया कि हंसडीहा थाना क्षेत्र में कस्बा मोड़ के पास हादसा हुआ। राजधानी रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हुए इस सड़क हादसे के बारे में जरमुंडी सब-डिविजन के पुलिस अधिकारी (SDPO) संतोष कुमार ने बताया कि बिहार के भागलपुर से आ रहे ट्रक के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने एक शख्स को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया
बेकाबू ट्रक पहले से सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे लगी चाय की दुकान में जा घुसा और चार लोग इसकी चपेट में आ गए। एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि चाय की दुकान पर चाय की चुस्कियां ले रहे चार लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में सरायहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराए गए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद एक शख्स को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हादसे पर सिविल सर्जन ने क्या जानकारी दी 
दुमका के सिविल सर्जन बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि चार लोगों में दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे शख्स की मौत सीएचसी में इलाज के दौरान हुई। हादसे के बाद पीड़ित परिजनों ने दुमका भागलपुर सड़क को जाम कर दिया। हादसे में परिजनों कोखोने वाले लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग भी की। दुमका के अलावा राजधानी रांची में भी दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में दो बच्चों की मौत होने की खबर सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंस्क्ट्रक्शन साइट पर दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, मां घायल
राजधानी रांची में सोमवार को कंस्ट्रक्शन साइट पर दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में बच्चों की मां घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि हादसा हिनू इलाके में सुबह करीब 10 बजे हुआ। मृतक पांच साल का लड़का और ढाई साल की लड़की है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि हादसे के समय दोनों बच्चों की मां साइट पर काम कर रही थीं। उन्हें घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुरूप पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। नियमों के मुताबिक ऐसे मामलों में प्रत्येक पीड़ित को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रावधान है।


पीड़ित पक्ष ने 35 लाख रुपये मुआवजे की मांग की
घटना से आक्रोशित परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने इलाके में सड़क जाम कर प्रत्येक मृतक के लिए 25 लाख रुपये और घायल मां के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। सिटी एसपी मेहता ने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गतिरोध खत्म हुआ और इलाके में यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed