फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Riot Police Out After Clash Over Ram Navami Flag Desecration In Jamshedpur

Jharkhand: जमशेदपुर में धार्मिक झंडे के अपमान को लेकर फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने कई दुकानों को फूंका

Mon, 10 Apr 2023 03:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 10 Apr 2023 03:09 PM IST
सार

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। स्थिति अब नियंत्रण में है। जो लोग जमा हुए थे उन्हें घर भेज दिया है। तनाव को देखते हुए आंशिक रूप से मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Riot Police Out After Clash Over Ram Navami Flag Desecration In Jamshedpur
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के जमशेदपुर में माहौल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। बताया जा रहा है कि एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान के बाद दो गुटों के बीच शास्त्रीनगर में हिंसक झड़क हो गई। उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया साथ ही कई दुकानों और एक ऑटो-रिक्शा में आग लगा दी। बाद में स्थिती संभालने के लिए पुलिस ने रविवार शाम को क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की। 

विज्ञापन


जमशेदपुर एसपी के. विजय शंकर ने बताया कि इस मामले में दोनों समुदायों के कुल 55 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अभय सिंह के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके समर्थकों ने थाने में आकर अभद्रता की है। इन सब पर भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दो समुदायों के बीच हिंसा भड़कने के बाद जमशेदपुर प्रशासन ड्रोन से निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन


आंसू गैस के गोले दागे
पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के अनुसार, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। जो लोग जमा हुए थे उन्हें घर भेज दिया है। साथ ही पूरे इलाके में जवानों को तैनात कर दिया गया है। वहीं अर्धसैनिक बलों ने आज सुबह इलाके में फ्लैग मार्च किया। तनाव को देखते हुए आंशिक रूप से मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति भंग करने की कोशिश
पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी साजिश को विफल करने के लिए आम नागरिकों से सहयोग का अनुरोध किया। पुलिस ने बताया कि इलाके में शनिवार रात तब से ही तनाव व्याप्त है जब एक स्थानीय संगठन के सदस्यों ने रामनवमी के झंडे को अपवित्र पाया। 


31 मार्च को भी हुई थी हिंसा 
इससे पहले 31 मार्च की रात को भी रामनवमी पर जमकर हिंसा हुई थी। जमशेदपुर के हल्दीपोखर में रामनवमी पर जमकर पथराव हुआ था। लोग रामनवमी का जुलूस निकाल रहे थे। जब जुलूस जुगसलाई पहुंचा तो कुछ लोगों ने विरोध करते हुए जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया था। इस घटना से गुस्साए लोगों ने बाटा चौक में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed