फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Right to food fact finding team reports Bank fraud is reason of hunger death in Garhwa Jharkhand

गढ़वा में भूख से मौत के पीछे बैंक की धोखाधड़ी: रिपोर्ट

Thu, 28 Dec 2017 06:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 28 Dec 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
Right to food fact finding team reports Bank fraud is reason of hunger death in Garhwa Jharkhand
भूख से मौत
झारखंड में भोजन के अधिकार कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट के मुताबिक गढ़वा में भूख से बुजुर्ग महिला की मौत की मुख्य वजह बैंक की धोखाधड़ी थी। इस महीने के शुरुआत में गढ़वा में 64 वर्षीय विधवा महिला प्रेमणि की भूख से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


भोजन के अधिकार के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं की  टीम ने भूख से हुई मौत के पीछ की वजहों की पड़ताल के लिए एक फैक्ट फाइंडिग टीम का गठन किया था। उसी टीम ने यह रिपोर्ट तैयार की है जिसके मुताबिक 2015 में मृतक महिला के आधार कार्ड की जानकारियों के साथ छेड़छाड़ की गई थी।
विज्ञापन


झारखंड गढ़वा के डांडा ब्लॉक के एक गांव में रहनेवाली प्रेमणि की मौत एक दिसंबर को हो गई थी। जांच में ये पाया गया कि प्रेमणि को मिलनेवाली पेंशन की राशि प्रेमणि के मृतक पति मटर महतो की पहली पत्नी शांति देवी के बैंक खाते में जा रही थी। शांति देवी की मौत 1992 में हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


8 दिसंबर को की गई यूआईडीएआई की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए टीम ने बताया कि बैंक ने शांति देवी का बैंक एकाउंट पिछले साल सितंबर में कैसे खोला जबकि उनकी मौत 25 साल पहले हो चुकी थी। 

टीम ने कई सवाल किए हैं जिसका जवाब यूआईडीएआई की जांच रिपोर्ट से नहीं मिल पाया है। मसलन, प्रेमणि कुंवर के आधार कार्ड में 23 सितंबर 2015 को नाम बदलकर शांति देवी का नाम दर्ज हो गया, लेकिन प्रेमणि के आधार से जुड़े बैंक खाते में पेंशन की राशि आती रही। दो दशक पहले गुजर चुकी शांति देवी का बैंक खाता कैसे खुल गया।


यूआईडीएआई की जांच टीम के पहुंचने से ठीक एक दिन पहले 7 दिसंबर को शांति देवी के बैंक खाते में पहचान साबित करने की केवाईसी की कार्यवाही पूरी की गई। हालांकि एसबीआई बैंक के पीपराकला ब्रांच के मैनेजर ने भोजन के अधिकार की जांच टीम को वो  कागजात नहीं दिखाए जिनके आधार पर शांति देवी के नाम से बैंक खाता खोला गया।

इस घटना से बैंक के कर्मचारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed