फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Restaurant owner shot dead in J'khand's Ramgarh

Jharkhand: रामगढ़ में रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू

Mon, 07 Aug 2023 12:07 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 07 Aug 2023 12:07 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर आए थे। उनमें से एक ने साव पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं और फरार हो गए। 
 

विज्ञापन
Restaurant owner shot dead in J'khand's Ramgarh
crime - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले में 32 वर्षीय एक रेस्तरां मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है। 

विज्ञापन

पतरातू इलाके की घटना
उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि  घटना रविवार शाम रांची से लगभग 45 किलोमीटर दूर बसाल पुलिस चौकी के पतरातू इलाके में हुई। मृतक की पहचान पतरातू में रांची-रामगढ़ राज्य राजमार्ग पर एक रेस्तरां के मालिक रोशन साव के रूप में हुई है।

तीन अज्ञात लोगों पर आरोप
एसडीपीओ ने बताया कि तीन अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर आए थे। उनमें से एक ने साव पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं और फरार हो गए। उन्होंने कहा कि साव को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

छापेमारी शुरू
अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed