{"_id":"642ad1e4957ee174f50d6a31","slug":"religious-place-vandalized-in-sahibganj-jharkhand-internet-services-suspended-latest-news-update-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: साहिबगंज में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, इलाके में तनाव के बाद इंटरनेट बंद, एक संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: साहिबगंज में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, इलाके में तनाव के बाद इंटरनेट बंद, एक संदिग्ध हिरासत में
Mon, 03 Apr 2023 07:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 03 Apr 2023 07:19 PM IST
सार
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि जाम खुलवाने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया। वहीं, एहतियात बरतते हुए अधिकारियों ने दिन में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।
विज्ञापन
झारखंड में उपद्रव।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के साहिबगंज में पटेल चौक के पास एक धार्मिक स्थल में सोमवार सुबह कुछ उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। इसके बाद साहिबगंज में तनाव का माहौल है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दी गई है। इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजधानी रांची से 425 किलोमीटर दूर साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र में यह घटना रविवार की रात हुई। धार्मिक स्थल में तोड़-फोड़ की जानकारी मिलते ही सोमवार तड़के दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए और बदमाश की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान उन लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि जाम खुलवाने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया। वहीं, एहतियात बरतते हुए अधिकारियों ने दिन में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि कस्बे में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर हमने सोमवार सुबह नौ बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। उन्होंने आगे बताया कि हमने घटना के सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिए हैं और इसका सत्यापन कर रहे हैं। इनकी मदद से कुछ लोगों की पहचान हो गई है। एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है। उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। उन्होंने उपद्रवियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि जिला प्रशासन इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
इसे भी पढ़ें- रामनवमी: हजारीबाग में तलवार और डंडों से खेलते हुए घायल हुए 700 लोग; समारोह में 91 अखाड़ों ने लिया हिस्सा
वहीं, साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।
शनिवार को भी हुई थी झड़प
इससे पहले साहिबगंज कस्बे में शनिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प हुई थी। जिसके बाद हुए पथराव में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घायल हो गया था।
इसे भी पढ़ें- Jharkhand: रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में संगीत बजाने से रोका तो किया हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल#WATCH | Jharkhand: Tension prevailed in Sahibganj after a Hanuman temple near Patel chowk was vandalised by miscreants earlier today. Additional Police forces deployed. pic.twitter.com/9v3PZ499hA
— ANI (@ANI) April 3, 2023