फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Relief for Hemant Soren in poll code violation case Jharkhand High Court stays proceedings

Hemant Soren: चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में CM सोरेन को राहत, हाईकोर्ट ने कार्यवाही पर रोक लगाई

Tue, 17 Oct 2023 09:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 17 Oct 2023 09:41 PM IST
सार

सोरेन पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपनी पार्टी झामुमो के उम्मीदवार के लिए निर्धारित समय से अधिक समय तक प्रचार किया।
 

विज्ञापन
Relief for Hemant Soren in poll code violation case Jharkhand High Court stays proceedings
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन

विस्तार

झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमशेदपुर की एक अदालत में कार्यवाही पर रोक लगा दी। कोर्ट 2014 में दर्ज एक मामले की सुनवाई कर रही थी, जिसमें सोरेन पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की पीठ ने राज्य सरकार को मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए कहा कि सोरेन के खिलाफ कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


छह हफ्ते बाद फिर सुनवाई
हेमंत सोरेन ने 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदित्यपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले को लेकर जमशेदपुर अदालत में लंबित कार्यवाही को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अब हाईकोर्ट इस मामले पर छह हफ्ते बाद फिर सुनवाई करेगा।
विज्ञापन


क्या है मामला?
सोरेन पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपनी पार्टी झामुमो के उम्मीदवार के लिए निर्धारित समय से अधिक समय तक प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही मामले में पहले मिली थी राहत
हाईकोर्ट ने 2022 में उनके खिलाफ इसी तरह के एक और मामले को रद्द कर दिया था। उस मामले में सोरेन पर 2019 विधानसभा चुनाव के दौरान वोट डालने जाते समय झामुमो लोगो वाला सैश पहनने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed