फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   rape_crime_jharkhand

4 साल की बच्ची से दुराचार, पड़ोसी पर मामला दर्ज

Fri, 08 Aug 2014 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Aug 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
rape_crime_jharkhand

झारखंड के जमशेदपुर में चार वर्षीय बच्ची से अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


बच्ची के पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि बच्ची घर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी। इस बीच चंदन उसे बहला कर घर से दूर ले गया।

पड़ोसी व जान पहचान होने के कारण बच्ची चंदन के साथ चली गयी। उसके बाद चंदन ने उसके साथ दुराचार किया। घटना के बाद चंदन बच्ची को उसके घर के पास छोड़ गया। बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी।

उसकी मां ने परिवार के अन्य लोगों को घटना के बारे में बताया। बच्ची को टेंपो से लेकर उसके परिजन टेल्को थाना पहुंचे। यहां प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद बच्ची को इलाज के लिए एमजीएम भेजा गया।
विज्ञापन


इस संबंध में बच्ची के पिता ने अपने पड़ोसी चंदन गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना टेल्को थानांतर्गत ज्योति नगर में गुरुवार शाम चार बजे की है। घटना के बाद बच्ची को एमजीएम में भरती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पिटाई कर दी। उसे टेल्को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed