फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Woman writhes in labor pain at Daltonganj station unable to get an ambulance, she delivers in the parking area

झारखंड: डालटनगंज स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, एंबुलेंस नहीं मिली तो पार्किंग में हुआ प्रसव

Tue, 13 Oct 2026 04:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Oct 2026 04:03 PM IST
सार

डालटनगंज रेलवे स्टेशन की पार्किंग में सोमवार शाम गढ़वा निवासी महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के कारण सेवा नहीं मिली। रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत सामान्य है।

विज्ञापन
Woman writhes in labor pain at Daltonganj station unable to get an ambulance, she delivers in the parking area
डालटनगंज रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डालटनगंज रेलवे स्टेशन की पार्किंग में सोमवार शाम एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के कारण महिला को समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिल सकी। ऐसे में स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन की व्यवस्था की और जच्चा-बच्चा को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई है।

विज्ञापन

प्रसव पीड़ा शुरू होने पर जुटे लोग
गढ़वा जिले के मैदान गांव निवासी महिला सोमवार शाम डालटनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद थी। इसी दौरान उसे अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला की स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने मदद की कोशिश की। हालांकि, एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण महिला ने स्टेशन की पार्किंग में ही बच्चे को जन्म दे दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने तुरंत एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया। हालांकि, कर्मियों की हड़ताल के कारण एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।

विज्ञापन

निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया
एंबुलेंस नहीं मिलने पर रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर निजी वाहन की व्यवस्था की। इसके बाद महिला और नवजात को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में दोनों को भर्ती कर उपचार दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, जच्चा-बच्चा की हालत सामान्य है। घटना के दौरान स्टेशन परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। आपात स्थिति में एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed