{"_id":"6ac4beb707f48f3e1802d9f1","slug":"thieves-cut-open-an-atm-with-a-gas-cutter-in-deoghar-dragged-it-500-meters-and-fled-with-it-in-a-car-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: देवघर में गैस कटर से काटा एटीएम, 500 मीटर घसीटकर कार से ले भागे चोर, देवीपुर में टूटा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: देवघर में गैस कटर से काटा एटीएम, 500 मीटर घसीटकर कार से ले भागे चोर, देवीपुर में टूटा मिला
Tue, 06 Oct 2026 02:56 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:56 PM IST
सार
चतरा के कुंदा प्रखंड में दोमुहाना नदी पर पुल नहीं होने से प्रसूता रीता देवी को परिजन चारपाई पर लिटाकर करीब एक किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक ले गए। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपराधियों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक एटीएम को रात के अंधेरे में उखाड़ लिया और पास के देवीपुर क्षेत्र में ले जाकर तोड़ दिया। बेखौफ चोरों ने इस वारदात को बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दिया। पुलिस सूचना मिलते ही मामले की छानबीन में जुट गई है और अपराधियों का सुराग तलाश रही है। शुरुआती जंच के मुताकि, पांच चोरों ने इस वारदा को अंजाम दिया, फिर उसे तोड़कर नोट निकाले, बाद में देवीपुर में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
पड़ताल के दौरान सामने आया कि चोरों ने सबसे पहले एटीएम मशीन को काटने के लिए गैस कटर का प्रयोग किया। इसके बाद अपराधियों ने मशीन को लगभग 500 मीटर तक घसीटा, जिससे सड़क पर रगड़ के स्पष्ट निशान बन गए। फिर चोर भारी-भरकम एटीएम मशीन को कार में लादकर आसानी से मौके से भाग निकले। वारदात के इस तरीके से साफ जाहिर होता है कि बदमाशों ने पूरी साजिश पहले से तैयार कर रखी थी और वे पूरी तैयारी के साथ आए थे।
विज्ञापन
चहारदीवारी के भीतर तोड़ी मशीन
चोर चुराए गए एटीएम को देवीपुर क्षेत्र के तहत चितरपुर जाने वाली सड़क पर स्थित एक चहारदीवारी के अंदर ले गए। बदमाशों ने वहां सुनसान स्थान पाकर मशीन को तोड़ डाला। सुबह जब आसपास के ग्रामीणों ने चहारदीवारी के अंदर एटीएम के अवशेष देखे, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की कोशिश
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस इस पूरी घटना से जुड़े अलग-अलग बिंदुओं पर तेजी से जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारी जल्द ही अपराधियों की पहचान करके उन्हें पकड़ने का दावा कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों से भी आवश्यक तथ्य जुटाए जा रहे हैं।