फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   SIR: Voter list revision intensifies in Jharkhand; Ranchi leads in the registration of new voters.

एसआईआर: झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, नए मतदाताओं के पंजीकरण में रांची सबसे आगे

Mon, 19 Oct 2026 02:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 Oct 2026 02:17 PM IST
सार

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 16 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 8.43 लाख और फॉर्म-8 के 5.35 लाख आवेदन डिजिटाइज हुए। नए मतदाता पंजीकरण में रांची सबसे आगे है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर और अंतिम सूची 30 नवंबर को जारी होगी।

विज्ञापन
SIR: Voter list revision intensifies in Jharkhand; Ranchi leads in the registration of new voters.
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 16 अक्टूबर तक राज्यभर में नए मतदाताओं के पंजीकरण से जुड़े फॉर्म-6 के 8,43,063 और मतदाता सूची में संशोधन या स्थानांतरण से संबंधित फॉर्म-8 के 5,35,865 आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं। निर्वाचन आयोग ने पात्र नागरिकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की अपील की है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

विज्ञापन


17 अक्टूबर को हजारों आवेदन डिजिटाइज
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के बुलेटिन के अनुसार, 16 अक्टूबर तक प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टियां कंप्यूटर प्रणाली में दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं, 17 अक्टूबर को एक ही दिन में विभिन्न श्रेणियों के हजारों नए आवेदनों को डिजिटाइज किया गया। इस दौरान फॉर्म-6 के 4,977, फॉर्म-7 के 359 और फॉर्म-8 के 2,230 आवेदन डिजिटाइज हुए। अप्रवासी भारतीय मतदाताओं से संबंधित फॉर्म-6ए के तहत कोई नया आवेदन दर्ज नहीं हुआ।

विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि ये आंकड़े आवेदनों के ऑनलाइन पंजीकरण और डिजिटाइजेशन की स्थिति दर्शाते हैं। इन आवेदनों को अभी अंतिम रूप से स्वीकृत या निरस्त नहीं किया गया है। आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हाईकोर्ट के आदेश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, आंदोलन में फंसे थे 3,000 कर्मचारी

नए मतदाता जोड़ने में रांची पहले स्थान पर
राज्य के विभिन्न जिलों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला-वार आंकड़ों के अनुसार, नए मतदाताओं के पंजीकरण से जुड़े फॉर्म-6 के मामले में रांची सबसे आगे है। जिले में 83,528 आवेदन डिजिटाइज किए गए हैं। इसके बाद पलामू में 72,090, धनबाद में 69,809 और गिरिडीह में 67,811 आवेदन दर्ज किए गए हैं। मतदाता सूची में संशोधन, पते में बदलाव और स्थानांतरण से संबंधित फॉर्म-8 के मामलों में भी रांची पहले स्थान पर है। यहां 87,196 आवेदन डिजिटाइज किए गए हैं। गिरिडीह में 64,753 और हजारीबाग में 47,075 आवेदन दर्ज किए गए हैं।


नाम हटाने के लिए 21,974 आवेदन
मतदाता सूची से अयोग्य, स्थानांतरित या मृत मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। राज्यभर में इस श्रेणी के कुल 21,974 आवेदन दर्ज किए गए हैं। जिला-वार आंकड़ों में रांची 3,437 आवेदनों के साथ सबसे आगे है। गिरिडीह में 835 और धनबाद में 440 आवेदन डिजिटाइज किए गए हैं।

31 अक्टूबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन
निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, अप्रवासी भारतीय मतदाताओं के लिए फॉर्म-6ए, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। आयोग दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। ऐसे में पात्र नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed