फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   saranda forest encounter chaibasa naxal attack security forces operation jharkhand search operation

Jharkhand: सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, इलाके में हाई अलर्ट

Wed, 15 Apr 2026 02:49 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Wed, 15 Apr 2026 02:49 PM IST
सार

झारखंड के चाईबासा स्थित सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बलिबा और चडराडेरा के बीच घने जंगल में दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

विज्ञापन
saranda forest encounter chaibasa naxal attack security forces operation jharkhand search operation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झारखंड के चाईबासा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां घने सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ छोटानागरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलिबा और चडराडेरा के बीच स्थित घने जंगल इलाके में हुई। जंगल का इलाका होने के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन


रुक-रुक कर हो रही फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऑपरेशन के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस मामले में एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और इसके खत्म होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि सुरक्षा बलों को क्या सफलता मिली है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed