फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Rajhara Coal Mines reopened, inaugurated by Union Minister of State for Coal Satish Chandra Dubey

Jharkhand News: वर्षों बाद राजहरा कोल माइंस शुरू, पलामू के विकास में कितना कारगर होगा यह कदम?

Sat, 17 Jan 2026 08:35 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 17 Jan 2026 08:35 PM IST
सार

झारखंड के पलामू जिले में वर्षों बाद राजहरा कोल माइंस का संचालन दोबारा शुरू होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने माइंस का उद्घाटन किया, जिससे रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
Rajhara Coal Mines reopened, inaugurated by Union Minister of State for Coal Satish Chandra Dubey
राजघर कोल माइंस का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में विकास को नई रफ्तार मिली है। वर्षों से बंद पड़ी राजहरा कोल माइंस का संचालन एक बार फिर शुरू हो गया है। सांसद बीड़ी राम के निरंतर प्रयासों के बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना को पुनर्जीवित किया गया। शनिवार को केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने इसका विधिवत उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के पलामू पहुंचने पर सांसद विष्णु दयाल राम, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, श्रमिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। माइंस के पुनः संचालन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और उम्मीद का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

'यह परियोजना पलामू के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी'
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि राजहरा कोल माइंस से निकला कोयला न केवल देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाएगा, बल्कि विदेशों में भी निर्यात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पलामू के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। माइंस के शुरू होने से सैकड़ों स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जिससे पलायन पर भी रोक लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार झारखंड में कोयला आधारित विकास को गति देने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि खनन कार्य पूरी पारदर्शिता और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप किया जाएगा, ताकि विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों के हित भी सुरक्षित रह सकें।


ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में भीषण हादसे में चार लोगों की मौत, हाइवा और कार के बीच जबरदस्त टक्कर के बाद हुआ ऐसा

 

हालांकि, कोलवाड़ी क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने मुआवजा नहीं मिलने को लेकर नाराजगी जताई और अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। वहीं, अधिकांश ग्रामीणों ने माइंस के पुनः संचालन को रोजगार और विकास का नया द्वार बताते हुए खुशी जाहिर की। प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रभावितों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है।

राजहरा कोल माइंस के संचालन से न केवल पलामू क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि राज्य और केंद्र सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देगी और पलामू को औद्योगिक मानचित्र पर एक मजबूत पहचान दिलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed