फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Respectful relocation of Bhagwan Birsa Munda’s statue clears the way for Jamdih ROB

झारखंड: भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का सम्मानजनक स्थानांतरण, जामडीह आरओबी का रास्ता साफ

Sun, 25 Oct 2026 01:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Oct 2026 01:58 PM IST
सार

सरायकेला-खरसावां के नीमडीह में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के सम्मानजनक स्थानांतरण के बाद जामडीह आरओबी चालू करने का रास्ता साफ हो गया है। एक पखवाड़े में एक लेन शुरू होगा। इससे रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Jharkhand: Respectful relocation of Bhagwan Birsa Munda’s statue clears the way for Jamdih ROB
भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमडीह में राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (पुराना एनएच-33) पर जामडीह रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के पास स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का सम्मानजनक तरीके से स्थानांतरण कर दिया गया है। इसके साथ ही आरओबी को चालू करने का रास्ता साफ हो गया है। एनएच-18 के परियोजना निदेशक दिलीप पात्रा ने बताया कि एक पखवाड़े के भीतर जामडीह आरओबी के एक लेन पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। इस लेन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके चालू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


चरणबद्ध तरीके से चालू होंगे आरओबी के लेन
परियोजना निदेशक के अनुसार, नवंबर के अंत तक पितकी आरओबी के दूसरे लेन को भी पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, श्यामनगर और जामडीह आरओबी के दूसरे लेन पर अगले साल जनवरी तक आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। सभी आरओबी के दोनों लेन चालू होने के बाद घोड़ानेगी से चास मोड़ तक नवनिर्मित सड़क पर यातायात सुगम हो जाएगा।

विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के स्थानांतरण के लिए सहमत थे, लेकिन उनकी मांग थी कि प्रतिमा को भव्य चबूतरे और छत के साथ स्थापित किया जाए। प्रशासन और परियोजना अधिकारियों के सहयोग से इस मुद्दे का समाधान कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  मालगाड़ी के नीचे से क्यों निकले जानकी यादव? वायरल तस्वीर ने उठाए सवाल, जानें क्या है पूरा मामला


रेलवे फाटक पर जाम से मिलेगी राहत
चांडिल-पुरुलिया रेलखंड पर स्थित जामडीह रेलवे फाटक से ट्रेनों के गुजरने के दौरान बार-बार फाटक बंद करना पड़ता है। इससे एनएच-18 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम का सबसे अधिक असर एंबुलेंस से अस्पताल जाने वाले मरीजों और परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों पर पड़ता था।

परियोजना निदेशक दिलीप पात्रा ने स्वीकार किया कि कुछ प्रशासनिक और अन्य कारणों से परियोजना के निर्माण में देरी हुई है। हालांकि, अब निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। आरओबी के पूरी तरह चालू होने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed