{"_id":"6a1adb17b01b9da8a109c08a","slug":"entrance-exam-for-admission-in-bed-med-and-bped-will-be-held-on-may-31-with-over-45000-candidates-participating-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4339356-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 31 मई को होगी बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 31 मई को होगी बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
Sat, 30 May 2026 06:22 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 06:22 PM IST
सार
झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 45 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
एग्जाम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
विस्तार
झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से किया जा रहा है। इस परीक्षा में राज्यभर से 45 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी परीक्षा
पर्षद के अनुसार संयुक्त प्रवेश परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। पर्षद ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले यानी सुबह 10:15 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
आठ जिलों में बनाए गए 94 परीक्षा केंद्र
परीक्षा के लिए राज्य के आठ जिलों में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा शामिल हैं। सबसे अधिक 30 परीक्षा केंद्र राजधानी रांची में स्थापित किए गए हैं। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
ओएमआर शीट पर होगी परीक्षा
संयुक्त प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है। वहीं गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सावधानीपूर्वक प्रश्नों का उत्तर देने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: जहां मिलता है इंसाफ, वहीं बिक गई थाने की जमीन, बाउंड्री के अंदर की जमीन की रजिस्ट्री से मचा हड़कंप
मेरिट के आधार पर होगा नामांकन
परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का नामांकन राज्य के सरकारी और गैर-सरकारी बीएड कॉलेजों में कराया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए राज्य के 136 बीएड कॉलेजों में करीब 13,600 सीटों पर नामांकन होना है।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
पर्षद ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र लेकर पहुंचने की अपील की है। साथ ही निर्धारित समय का पालन करने और परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके।