{"_id":"696603ecf4eb789efc0d9b25","slug":"bjp-gheraoed-ssp-office-demanding-safe-recovery-of-ansh-and-anshika-raising-questions-on-law-and-order-ranchi-news-c-1-1-noi1475-3836845-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर भाजपा का SSP कार्यालय घेराव, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर भाजपा का SSP कार्यालय घेराव, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
Tue, 13 Jan 2026 03:35 PM IST
झारखंड ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: झारखंड ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 03:35 PM IST
सार
Ranchi News: रांची में अंश और अंशिका की बरामदगी न होने पर भाजपा ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। नेताओं ने पुलिस और सरकार पर कानून व्यवस्था विफल होने का आरोप लगाया और शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
भाजपा महानगर के कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय के बाहर घेराव धरना प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रांची के धुर्वा मौसीबाड़ी खटाल से दो जनवरी से लापता चार वर्षीय अंश और पांच वर्षीय अंशिका की अब तक सकुशल बरामदगी नहीं होने से जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को महानगर भाजपा ने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह आंदोलन महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों मासूम बच्चों की अविलंब सकुशल बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
धरना के दौरान रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि जब राज्य सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हो, तो पुलिस प्रशासन से न्याय की उम्मीद करना कठिन हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्था नीचे से ऊपर तक कमजोर हो चुकी है, जिसके कारण बच्चों की तलाश में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है।
मुख्य सचेतक एवं विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि 12 दिन बीत जाने के बाद भी दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलना प्रशासन की घोर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अनुशासित आंदोलन के बावजूद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को जगन्नाथपुर थाना में रोका गया।
पढ़ें- Jharkhand News: दस दिन से लापता अंश-अंशिका का सुराग न मिलने पर एचईसी क्षेत्र में बंद, कई समर्थक हिरासत में
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रेणु तिर्की ने कहा कि झारखंड में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और दो मासूम बच्चों को खोज न पाना बेहद चिंताजनक है। निवर्तमान डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने प्रशासन पर आम जनता की सुरक्षा से विमुख होने का आरोप लगाया।
केके गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस बालू, कोयला और पत्थर की गाड़ियों पर कार्रवाई में व्यस्त है, जबकि महिलाएं, व्यापारी और अब मासूम बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बच्चों की बरामदगी नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।