{"_id":"69f89b094479086abd0fcf46","slug":"bengal-elections-illegal-29-lakh-voters-deprived-alleges-jmm-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4241330-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: बंगाल चुनाव पर झामुमो का बड़ा आरोप, कहा- 29 लाख वोटर वंचित; निष्पक्षता पर भी उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: बंगाल चुनाव पर झामुमो का बड़ा आरोप, कहा- 29 लाख वोटर वंचित; निष्पक्षता पर भी उठाए सवाल
Mon, 04 May 2026 07:21 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 07:21 PM IST
सार
Bihar News: झामुमो ने पश्चिम बंगाल चुनाव को अवैध बताते हुए 29 लाख वोटरों को मतदान से वंचित करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही असम चुनाव में अपने प्रदर्शन को लेकर संगठन मजबूत होने का दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते झामुमो के केंद्रीय महासचिव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया को अवैध और असंवैधानिक बताते हुए दावा किया है कि करीब 29 लाख मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया गया, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मतदाताओं में भय का माहौल बनाया गया
पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई, जिससे मतदाताओं में भय का माहौल बना। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया और इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिन मतदाताओं की पहचान और सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी, उन्हें भी मतदान करने दिया गया। उनके अनुसार, यह मामला न्यायालय में लंबित है, इसके बावजूद ऐसे वोटों का इस्तेमाल चुनाव की वैधता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।
अवैध वोटों को हटाया जाए
झामुमो का कहना है कि यदि कथित रूप से अवैध वोटों को हटाया जाए, तो चुनाव परिणाम पूरी तरह बदल सकते हैं। पार्टी ने इस पूरे प्रकरण को “लोकतंत्र पर आघात” बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News : 2001 में बनी बिहार की लाइफलाइन टूटी; विक्रमशिला सेतु बीच से टूटकर नदी में समाया
वहीं, असम विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने कहा कि वहां संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया गया है। कई सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे भविष्य में राजनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।