फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi Violence, Police deployment continues in the wake of violence that broke out in Ranchi as Section 144 is imposed

Ranchi Violence: रांची में अब भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, शुक्रवार को भड़की थी हिंसा

Mon, 13 Jun 2022 08:34 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 13 Jun 2022 08:34 PM IST
सार

शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद रविवार दोपहर को रांची जिला प्रशासन ने बारह में से छह थाना क्षेत्रों से निषेधाज्ञा हटा ली है। पुलिस ने हिंसा के मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए 25 प्राथमिकी दर्ज की हैं, जिनमें 24 नामजद समेत सैकड़ों लोगों को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
Ranchi Violence, Police deployment continues in the wake of violence that broke out in Ranchi as Section 144 is imposed
रांची हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को भड़की हिंसा के तीन दिन बाद भी पुलिस-प्रशासन सतर्क है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है और हिंसाग्रस्त क्षेत्र में धारा 144 लागू है। आ-जा रहे वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। मस्जिद और मंदिर के पास भी भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। शहर में ऐसे 23 इलाकों को चिह्नित किया गया है, जहां से भीड़ निकलकर आई। इन इलाकों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे। 

विज्ञापन


अब तक कुल  5 लोग गिरफ्तार
रांची पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार 10 जून को रांची में हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल  5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान मोहम्मद आरिफ उर्फ रिंकू खान, बेलाल अंसारी, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद अनीश और मोहम्मद दानिश खान के रूप में हुई है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने अधिकारियों को किया तलब
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने DGP, ADGP (संचालन), रांची के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को राजभवन में तलब किया। रांची में 10 जून और उसके बाद हुई घटनाओं के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची में हुई हिंसा का सहारनपुर से कनेक्शन
रांची में हुई हिंसा का यूपी के सहारनपुर से कनेक्शन जुड़ रहा है। रांची (झारखंड) पुलिस ने हिंसा में शामिल 12 ऐसे युवकों को चिह्नित किया है, जो सहारनपुर के रहने वाले हैं और ये दो ग्रुपों में सात जून को रांची पहुंच गए थे। इनमें कुछ युवकों को गिरफ्तार भी किया है। सहारनपुर बवाल में शामिल में 10 और उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक पुलिस 74 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

छह थाना क्षेत्रों से निषेधाज्ञा हटा ली गई
रविवार दोपहर जिला प्रशासन ने बारह में से छह थाना क्षेत्रों से निषेधाज्ञा हटा ली है। पुलिस ने हिंसा के मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए 25 प्राथमिकी दर्ज की हैं, जिनमें 24 नामजद समेत सैकड़ों लोगों को आरोपी बनाया गया है। रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रांची में स्थिति में सुधार को देखते हुए बारह में से छह थाना क्षेत्रों से निषेधाज्ञा हटाने का फैसला किया गया है। 

रांची हिंसा में दो की मौत, दो दर्जन लोग घायल
अधिकारियों ने कहा कि पलामू, चतरा और पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रशासन, रांची में हुई हिंसा के बाद से अलर्ट पर हैं। रांची में शुक्रवार को हुई हिंसा में दो लोगों की जान चली गई और कम से कम दो दर्ज दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी का आदेश
पलामू के उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि नागरिक और पुलिस अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए समन्वय से काम करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि 'बाहरी ताकतों' के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed