फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News: 28,945 primary schools of Jharkhand get digital boost, CM Hemant Soren distributes tablets

Jharkhand News: झारखंड के 28,945 प्राइमरी स्कूलों को मिला डिजिटल बढ़ावा, CM हेमंत सोरेन ने वितरित किए टैबलेट

Fri, 28 Feb 2025 04:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 28 Feb 2025 04:37 PM IST
सार

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के डिजिटलीकरण को प्राथमिकता दे रही है। शिक्षकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना समय की जरूरत है ताकि वे छात्रों को आधुनिक और प्रभावी तरीके से शिक्षित कर सकें।
 

विज्ञापन
Ranchi News: 28,945 primary schools of Jharkhand get digital boost, CM Hemant Soren distributes tablets
टैब वितरण करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार ने राज्य में प्राथमिक शिक्षा को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 28,945 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को टैबलेट प्रदान किए। यह ऐतिहासिक पहल राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत झारखंड मंत्रालय परिसर में आयोजित एक समारोह में की गई। इस कार्यक्रम के दौरान गुणवत्तायुक्त शिक्षा संवर्धन के लिए विद्यालय रिपोर्ट कार्ड और शिक्षकों के लिए 50 घंटे के अनिवार्य समेकित-सतत क्षमता विकास कार्यक्रम का भी ऑनलाइन शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन

 
शिक्षकों को डिजिटल लिटरेसी से जोड़ने की पहल
झारखंड सरकार का यह निर्णय शिक्षकों को डिजिटल साक्षरता से जोड़ने और शिक्षण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी से लेकर अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं ऑनलाइन की जाएंगी। इससे शिक्षकों की जवाबदेही बढ़ेगी और कक्षाओं में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के डिजिटलीकरण को प्राथमिकता दे रही है। शिक्षकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना समय की जरूरत है ताकि वे छात्रों को आधुनिक और प्रभावी तरीके से शिक्षित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बजट से पहले झारखंड को बड़ी सौगात
राज्य सरकार ने बजट सत्र से पहले यह पहल कर झारखंड के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। झारखंड में कई ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्र हैं, जहां शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों की कमी एक बड़ी चुनौती रही है। इस पहल के तहत अब इन इलाकों के स्कूलों में भी डिजिटल माध्यम से पढ़ाई को सशक्त किया जाएगा।
 
गौरतलब है कि हेमंत सोरेन सरकार के सत्ता में वापसी के बाद यह पहला बजट सत्र है, जो तीन मार्च को पेश किया जाएगा। इससे पहले प्राथमिक स्कूलों को टैबलेट उपलब्ध कराना एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है, जो सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने में मदद करेगा।

 
जिलों के लिए जारी की गई टैबलेट आवंटन सूची
झारखंड सरकार ने विभिन्न जिलों के लिए टैबलेट की आधिकारिक आवंटन सूची जारी की है, जिसमें हर जिले के प्राथमिक विद्यालयों को उनकी आवश्यकता के अनुसार टैबलेट प्रदान किए जाएंगे।

  • बोकारो: 1190
  • चतरा: 1354
  • देवघर: 1712
  • धनबाद: 1371
  • दुमका: 1797
  • गढ़वा: 1265
  • गिरिडीह: 2776
  • गोड्डा: 1303
  • गुमला: 897
  • हजारीबाग: 1201
  • जामताड़ा: 850
  • खूंटी: 491
  • कोडरमा: 603
  • लातेहार: 917
  • लोहरदगा: 417
  • पाकुड़: 905
  • पलामू: 2323
  • पश्चिमी सिंहभूम: 1772
  • पूर्वी सिंहभूम: 1191
  • रामगढ़: 485
  • रांची: 1456
  • साहिबगंज: 1039
  • सरायकेला-खरसावां: 1039
  • सिमडेगा: 468
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed