{"_id":"65f41572bee4d1bcd90d7db7","slug":"rajnath-singh-target-hemant-soren-in-jharkhand-praise-modi-government-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnath Singh: 'आजाद भारत में कोई सीएम हेमंत सोरेन की तरह लापता नहीं हुआ', झारखंड में बरसे रक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnath Singh: 'आजाद भारत में कोई सीएम हेमंत सोरेन की तरह लापता नहीं हुआ', झारखंड में बरसे रक्षा मंत्री
Fri, 15 Mar 2024 04:05 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:05 PM IST
सार
राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों के उलट, भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर कोई उंगली नहीं उठा सकता।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : एक्स/राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज झारखंड दौरे पर हैं। इस दौरान झारखंड के चतरा में एक रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा और कहा कि आजाद भारत के इतिहास में कोई भी मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन की तरह लापता नहीं हुआ। राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों के उलट, भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर कोई उंगली नहीं उठा सकता।
भारत बनेगा विश्वगुरु
रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों के दम पर भारत विश्वगुरु बनेगा और साल 2027 तक भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जब देश में राम राज्य स्थापित होगा। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही देश में राम राज्य आ जाएगा। रामलला अपने महल में पहुंच गए हैं। नागरिकता संशोधन कानून लागू करने पर भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी बताने वालों पर बरसते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इन लोगों को पहले ये जानना चाहिए कि पाकिस्तान में किन परिस्थितियों में हिंदुओं की आबादी 23 प्रतिशत से घटकर तीन प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन
सीएए पर ये बोले राजनाथ सिंह
सीएए पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई और पारसी, जैन के खिलाफ धार्मिक उत्पीड़न हुआ और वे शरण के लिए भारत आए। हमने उन लोगों को नागरिकता देने का फैसला किया है और भाजपा को इसके लिए सांप्रदायिक पार्टी बताया जा रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा और यह भगवान की इच्छा है कि वह (पीएम मोदी) न सिर्फ तीसरी बार बल्कि चौथी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।