फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Rajnath singh lashes out at Jharkhand government calls hemant soren corrupt chief minister news in hindi

Jharkhand: 'हेमंत सोरेन सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड सरकार पर जमकर बोला हमला

Sat, 21 Sep 2024 03:30 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 21 Sep 2024 03:30 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर गए थे। उन्होंने सिख समुदाय को यह कहकर भड़काया कि भारत में वह (सिख समुदाय) सुरक्षित नहीं है। वे विदेशों में भारत की छवि को खराब कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rajnath singh lashes out at Jharkhand government calls hemant soren corrupt chief minister news in hindi
राजनाथ सिंह, हेमंत सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आलोचना करते हुए उन्हें सबसे भ्रष्ट सीएम बताया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने केवल भारत की स्वस्थ्य लोतांत्रिक प्रथाओं के साथ खिलवाड़ किया है। राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि अब हेमंत सोरेन को सत्ता से बाहर कर भाजपा को वोट देकर सत्ता में लाने का समय आ चुका है। बता दें कि राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। राजनाथ सिंह इटखोरी में भाजपा की परिवर्तन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने की हेमंत सोरेन की आलोचना
सीएम सोरेन पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, "हेमंत सोरेन सबसे भ्रष्ट सीएम हैं। उन्होंने भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रथाओं के साथ खिलवाड़ किया है और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। भारत किसी भी दागदार व्यक्ति को कभी स्वीकार नहीं करेगा।" उन्होंने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर विदेशों में जाकर भारत की छवि को खराब करने और सिख समुदाय को भड़काने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा, "राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर गए थे। उन्होंने सिख समुदाय को यह कहकर भड़काया कि भारत में वह (सिख समुदाय) सुरक्षित नहीं है। वे विदेशों में भारत की छवि को खराब कर रहे हैं।" उन्होंने झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की गठबंधन वाली सरकार पर तंज कसते हुए  इन्हें राज्य के विकास को अवरुद्ध करने वाले तीन स्पीड ब्रेकर बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री राजनाथ सिंह बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को संरक्षण देने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वे हमारी बेटियों से शादी कर रहे थे, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि भाजपा केवल न्याय की राजनीति जानती है न की धर्म या जाति की राजनीति करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed