{"_id":"67815e0a40f10825b60145b6","slug":"raghubar-das-rejoined-bjp-said-will-soon-return-to-power-in-jharkhand-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: भाजपा में दोबारा शामिल हुए रघुबर दास, बोले- झारखंड में जल्द सत्ता में वापसी करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: भाजपा में दोबारा शामिल हुए रघुबर दास, बोले- झारखंड में जल्द सत्ता में वापसी करेंगे
Fri, 10 Jan 2025 11:21 PM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, रांची।
एजेंसी, रांची।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 10 Jan 2025 11:21 PM IST
सार
Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास शुक्रवार को फिर भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में सत्ता में वापसी करेगी। विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर सक्रिय राजनीति में लौटने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
दोबारा भाजपा में शामिल हुए रघुबर दास।
- फोटो : एक्स/बीजेपी झारखंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास शुक्रवार को एक बार फिर यहां भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में सत्ता में वापसी करेगी।इस अवसर पर दास ने कहा कि वह 1980 के बाद दूसरी बार पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके बहुत खुश हैं। वर्ष 2023 में ओडिशा के राज्यपाल का पद संभालने के बाद उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी थी।
विज्ञापन
दास ने कहा, 2024 के विधानसभा चुनावों में, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक सभी पार्टी सदस्यों ने ईमानदारी से प्रयास किया, लेकिन हमें अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। हमें परिणामों से निराश नहीं होना चाहिए। हम जल्द ही वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद दास ने सक्रिय राजनीति में लौटने के लिए पिछले साल 24 दिसंबर को ओडिशा के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में दास का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।