{"_id":"5c0f2518bdec2241595baea0","slug":"public-will-have-to-wake-up-then-corruption-and-poverty-will-be-eliminated-from-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को जागना होगा, तभी समाज से भ्रष्टाचार और गरीबी खत्म होगी: रघुवर दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को जागना होगा, तभी समाज से भ्रष्टाचार और गरीबी खत्म होगी: रघुवर दास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Updated Tue, 11 Dec 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
रघुबर दास
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि जनहित की विकास योजनाओं के बीच में भ्रष्टाचार और बिचौलिया संथाल परगना समेत समस्त झारखंड में मौजूद हैं। इसलिए जनता को जागना होगा, तभी ये भ्रष्टाचार और गरीबी समाप्त होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री दास ने सोमवार को पाकुड़ दौरे के तीसरे चरण में महेशपुर प्रखंड के अभुआ पंचायत स्थित मुर्गाडंडा गांव में आयोजित जन चौपाल में ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एवं बिचौलिया को खत्म करने के लिए जनता को भी जागरूक होना होगा।
दास ने कहा कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की शक्ति और सरकार की नीति और विकास की नीयत की बदौलत झारखंड से गरीबी को निकालना है।