फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Prophet remarks row: Two killed in protest in Jharkhand, CM Hemant Soren's statement on Communal violence

Nupur Sharma Controversy: झारखंड हिंसा में दो की मौत, दो दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल; सीएम सोरेन ने दिया बड़ा बयान 

Sat, 11 Jun 2022 11:41 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Jun 2022 11:41 AM IST
सार

भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद शुक्रवार को देश में कई जगह हिंसा भड़की थी। जुमे की नमाज के बाद झारखंड में भी कई जगह पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं हुई थीं। इसमें कई लोग घायल हो गए थे, जिसमें दो ने आज दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Prophet remarks row: Two killed in protest in Jharkhand, CM Hemant Soren's statement on Communal violence
झारखंड हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नुपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर झारखंड के रांची में शुक्रवार को हुई हिंसा में 11 पुलिसकर्मियों समेत करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए थे। अब खबर है कि हिंसा के घायलों में शनिवार को दो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुदस्सिर उर्फ कैफी के रूप में हुई है। वहीं दूसरे का नाम मोहम्मद साहिल है। रिम्स अस्पताल प्रशासन की ओर से दोनों की मौतों की पुष्टि की गई है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घायलों को यहां भर्ती कराया गया था, जिसमें दो लोगों ने दम तोड़ दिया। दोनों को हिंसा के दौरान गोली लगी थी। अभी भी कई घायलों का इलाच चल रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद शुक्रवार को देश में कई जगह हिंसा भड़की थी। जुमे की नमाज के बाद झारखंड में भी कई जगह पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं हुई थीं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा, हिंसा चिंता का विषय 
राज्य में भड़की हिंसा के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, यह घटना निश्चित रूप से हमारे लिए चिंता का विषय है। राज्य के लोग संयम बनाए रखें और किसी भी तरह के अपराध में शामिल न हों। सोरेन ने कहा, इस समय हम कड़ी परीक्षा से गुजर रहे हैं, लेकिन हमें धैर्य खोने की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे रांची में कर्फ्यू 
रांची में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पहले यहां के कुछ ही इलाकों में कर्फ्यू का एलान किया गया था। वहीं रांची में उग्र विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं भी स्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। 


एसएसपी, एसपी सिटी, डीएसीपी और पुलिसकर्मी घायल
झारखंड में प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित कर रहे एसएसपी, एसपी सिटी, डीएसपी सिटी, डेली मार्केट थाना प्रभारी और कुछ अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 पुलिसकर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल हुए। उनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। झारखंड पुलिस के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। फोर्स तैनात की गई है। इलाके में आईजी, पुलिस अधीक्षक, डीएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डेरा डाले हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed