फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Prohibitory orders clamped in part of Ranchi ahead of BJYM’s Yuva Aakrosh rally news in hindi

Jharkhand: भाजयुमो की आक्रोश रैली में बवाल, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Fri, 23 Aug 2024 03:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 23 Aug 2024 03:11 PM IST
सार

रांची के अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) की धारा 163 को मोरहाबादी मैदान को छोड़कर उसके 500 मीटर के दायरे में लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Prohibitory orders clamped in part of Ranchi ahead of BJYM’s Yuva Aakrosh rally news in hindi
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले - फोटो : एएनआई

विस्तार

 

विज्ञापन

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को याद दिलाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने युवा आक्रोश रैली निकाली। विरोध-प्रदर्शन के दौरान बिगड़ते हालातों को देखते हुए पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। हालांकि, ‘युवा आक्रोश रैली’ से पहले रांची प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान के पास निषेधाज्ञा लागू कर धरना, रैली और जनसभा करने पर रोक लगा दी है। फिर भी हंगामा जारी है। 
 
बता दें, यह आदेश शुक्रवार को सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा।
 
हेमंत सरकार पर अन्याय का आरोप
भाजपा ने हेमंत सरकार पर अन्याय के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं की 'आवाज दबाने' का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि विधानसभा चुनाव में सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने में मुश्किल से दो महीने बचे हैं।

विज्ञापन

 
500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू
रांची के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) उत्कर्ष कुमार ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) की धारा 163 को मोरहाबादी मैदान को छोड़कर उसके 500 मीटर के दायरे में लागू कर दिया गया है। निषेधाज्ञा में विशेष रूप से जनसभा, रैली, धरना, प्रदर्शन करने और इस परिधि के भीतर पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया है तथा क्षेत्र में ‘लाउडस्पीकर’ बजाने पर भी प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की भी योजना
आधिकारिक विज्ञप्ति में चिंता व्यक्त की गई थी कि कुछ संगठन या दल धरना, प्रदर्शन और रैली आयोजित करने की योजना बना रहे हैं तथा उनके द्वारा मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की भी योजना है। इस तरह की गतिविधियों से सरकारी कामकाज प्रभावित हो सकता है, यातायात प्रभावित हो सकता है, कानून व्यवस्था की स्थिति बन सकती है और सार्वजनिक स्थानों पर व्यवधान हो सकता है। इसलिए निषेधाज्ञा लागू की गई है।


 
डरा हुआ मुख्यमंत्री बताया
इस बीच, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झामुमो सरकार पर आरोप लगाया कि वह भाजयुमो कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिलों से रांची पहुंचने से रोक रही है। कई बसों को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि केवल एक डरा हुआ मुख्यमंत्री (हेमंत सोरेन) ही इस तरह के हथकंडों का सहारा ले सकता है। वह न तो सरकार चला पा रहे हैं और न ही अपनी पार्टी को। हेमंत सोरेन शासन का राज्य में योगदान 7812 हत्याएं, 7115 दुष्कर्म, 6937 अपहरण, 8792 दंगे, 2721 लूट, 485 डकैती और 2,73,261 अन्य अपराध हैं। घुसपैठिए आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं, हर जगह खुलेआम लूट हो रही है। जब भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पांच लाख नौकरियों जैसे चुनावी वादों के बारे में पूछा, तो उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

 


उन्होंने दावा किया कि वर्तमान झामुमो नीत सरकार के लिए गिने-चुने दिन बचे हैं और कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हमारी आवाज नहीं रोक सकीं तो आप हमारी आवाज कैसे दबा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed