{"_id":"97fc21e6-e495-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"principal-sexually-abused-her-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"डर्टी मास्टर: स्कूल के बहाने छात्रा से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डर्टी मास्टर: स्कूल के बहाने छात्रा से की छेड़खानी
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Jul 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के देवघर शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां विवेकानंद मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार झा पर एक स्कूली छात्र विभा कुमारी (काल्पनिक नाम) ने छेड़खानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला पुलिस पदाधिकारी ने छात्र से बयान लेने के बाद पूरे मामले की पड़ताल करते हुए देर शाम आरोपित प्रधानाध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में महिला थाने से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता कक्षा नौ की छात्रा है। पिछले साल उसने इसी स्कूल से कक्षा आठ की पढ़ाई पूरी की है।
उसकी छोटी बहन वर्तमान में इसी विद्यालय में पढ़ाई कर रही है। दोपहर के समय प्रधानाध्यापक ने स्कूल में शिक्षक की कमी की बात कह कर उसकी छोटी बहन को विभा को बुलाने के लिए भेजा।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक की बात सुन कर विभा भी स्कूल चली आयी। कुछ देर के बाद प्रधानाध्यापक ने उसके साथ गलत हरकत की। मामला तूल पकड़ा तो छात्र के परिजन भी स्कूल आ पहुंचे। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मुझे फंसाया जा रहा है : झा
प्रधानाध्यापक एके झा ने बताया कि, स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं मेरे बच्चे के समान हैं। इस मामले में मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।