फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   president Rajesh Thakur On Jharkhand Congress MLAs shifted to Hyderabad ahead of Floor Test

Jharkhand: 'जनमत को बचाने के लिए सबकुछ करेंगे', बहुमत परीक्षण पर बोले झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर

Sat, 03 Feb 2024 08:54 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 Feb 2024 08:54 AM IST
सार

Jharkhand: झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि बहुमत परीक्षण (फ्लोर टेस्ट) से पहले ज्यादातर विधायकों को हैदराबाद में रखा गया है। इस पर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि वह जनता के बहुमत को बचाने के लिए सबकुछ करेंगे। 

विज्ञापन
president Rajesh Thakur On Jharkhand Congress MLAs shifted to Hyderabad ahead of Floor Test
राजेश ठाकुर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से झारखंड में सियासी खेल जारी है। राज्य को भले ही चंपई सोरेन के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया है। लेकिन, झामुमो, कांग्रेस और राजद के नेताओं को विधायकों के टूटने का डर सता रहा है। बहुमत परीक्षण (फ्लोर टेस्ट) से पहले ज्यादातर विधायकों को हैदराबाद में रखा गया है। इस पर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि वह जनमत को बचाने के लिए सबकुछ करेंगे। 

विज्ञापन

'जनता का बहुमत बचाएंगे'
झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष ठाकुर ने कहा, 'जब 'चौकीदार' चोर बन जाता है, तो अपने ही लोगों से सावधान रहना पड़ता है। इसलिए, इसमें कोई समस्या नहीं है। काफी संघर्ष के बाद हमें इतनी बड़ी जीत मिली है। जब विधायक एक साथ रहना चाहते हैं और एक साथ विश्वास मत का सामना करना चाहते हैं तो इसमें क्या दिक्कत है? आपने देखा है कि बहुमत वाली सरकारों को लूटने का काम किया गया है। जनता को दिए गए मत को लूटने, भावनाओं को कैद करने की किसी को इजाजत नहीं है। हमें इस रणनीति से लाभ हुआ है और भविष्य में भी फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा, जब एक मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) बिहार में अपने ही विधायकों को धोखा दे सकता है, तो इन सभी बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। जनता के बहुमत को बचाने के लिए हमें जो भी करना होगा, वो करेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल पर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा, 'ये चीजें (फ्लोर टेस्ट) बहुत जल्द की जाएंगी। वह सबसे बुरा समय था जब हमने समर्थन पत्र पेश किया, लेकिन राज्यपाल कानूनी विशेषज्ञों से राय ले रहे थे। क्या राज्यपालों को पता नहीं है कि जब कोई समर्थन पत्र पेश करता है और सरकार बनाने का दावा पेश करता है तो उसे चार घंटे के अंदर शपथ लेनी होती है? इसलिए, कई बार यह एक साजिश की तरह लगता है।'

विज्ञापन

'बाबूलाल मरांडी को कोई गंभीरता से नहीं लेता'
उन्होंने आगे कहा, (पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता) बाबूलाल मरांडी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। वह कहते थे कि भाजपा में शामिल होने से अच्छा है कुतुब मीनार से कूद जाना। अब हालत वही कुतुब मीनार से कूदने वाली हो गई है। जब व्यक्ति कुतुब मीनार से कूदेगा तो उसे मानसिक परेशानी तो होगी। मैं उचित व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से मिलूंगा। क्योंकि (कांग्रेस सांसद) राहुल  गांधी झारखंड आए हैं तो कई लोग अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं। 

आसानी से पास कर लेंगे बहुमत परीक्षण: मनोज पांडे
वहीं, बहुमत परीक्षण पर झामुमो नेता मनोज पांडे ने कहा, विपक्षी गठबंधन इंडिया एकजुट है। हमारे साथ 48 विधायक हैं। हमारे सभी विधायक मौजूद रहेंगे। हम आसानी से बहुमत परीक्षण को पास कर लेंगे। तमाम कोशिशों के बावजूद इंडिया गठबंधन बरकरार रहा। हेमंत सोरेन भी सदस्य हैं, वह भी आएंगे (बहुमत परीक्षण के लिए)। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई दिक्कत है। मैं इसे सिर्फ औपचारिकता मानता हूं। यह पूछे जाने पर कि क्या वे बहुमत परीक्षण में हेमंत सोरेन की मौजूदगी के लिए कानून की मदद लेंगे, झामुमो नेता ने 'हां' में जवाब दिया। उन्होंने कहा, हम कानून की मदद लेंगे और अदालत से अनुमति लेंगे। उन्हें फिर (हेमंत सोरेन) विधानसभा में लाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed