फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Pregnant woman strangled to death by lover in Jharkhand

Jharkhand: प्रेमी ने गर्भवती महिला को गला दबा कर मार डाला, बोला- शादी के लिए बना रही थी दबाव

Fri, 30 Sep 2022 04:01 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, चाईबासा
पीटीआई, चाईबासा Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 30 Sep 2022 04:01 AM IST
सार

आरोपी ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया और अपराध कबूल कर लिया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला को पास के जंगल में लेकर गया, जहां उसने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Pregnant woman strangled to death by lover in Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक 21 वर्षीय गर्भवती महिला को उसके प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने जानकारी दी कि  महिला अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, इस कारण महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


घटना बुधवार रात हल्दिया गांव में हुई, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया और अपराध कबूल कर लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब से महिला उससे शादी करने के लिए दबाव बना रही थी, तब से आरोपी व्यक्ति दबाव में था। वह शादी करना नहीं चाहता था।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला को पास के जंगल में लेकर गया, जहां उसने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि गुरुवार को उसका शव बरामद किया गया और जिला मुख्यालय चाईबासा के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed