{"_id":"63361cb2b804fc455e4de3ef","slug":"pregnant-woman-strangled-to-death-by-lover-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: प्रेमी ने गर्भवती महिला को गला दबा कर मार डाला, बोला- शादी के लिए बना रही थी दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: प्रेमी ने गर्भवती महिला को गला दबा कर मार डाला, बोला- शादी के लिए बना रही थी दबाव
Fri, 30 Sep 2022 04:01 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, चाईबासा
पीटीआई, चाईबासा
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 30 Sep 2022 04:01 AM IST
सार
आरोपी ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया और अपराध कबूल कर लिया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला को पास के जंगल में लेकर गया, जहां उसने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक 21 वर्षीय गर्भवती महिला को उसके प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने जानकारी दी कि महिला अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, इस कारण महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना बुधवार रात हल्दिया गांव में हुई, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया और अपराध कबूल कर लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब से महिला उससे शादी करने के लिए दबाव बना रही थी, तब से आरोपी व्यक्ति दबाव में था। वह शादी करना नहीं चाहता था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला को पास के जंगल में लेकर गया, जहां उसने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि गुरुवार को उसका शव बरामद किया गया और जिला मुख्यालय चाईबासा के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन