Police Encounter : बिहार झारखंड का कुख्यात उत्तम यादव मारा गया; हजारीबाग में एनकाउंटर
Jharkhand: उत्तम यादव ने हजारीबाग में एक ज्वेलरी दुकान पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर दहशत फैला दी थी। इसके बाद से ही वह पुलिस के रडार पर था। शनिवार को पुलिस और उत्तम यादव के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें वो मारा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हजारीबाग पुलिस ने शनिवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। कुख्यात अपराधी उत्तम यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह वही अपराधी था जिसने कुछ महीने पहले हथियार लहराते हुए वीडियो जारी कर हजारीबाग और चतरा के व्यापारियों को रंगदारी देने की धमकी दी थी। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर पुलिस प्रशासन को भी खुली चुनौती दी थी।
बीते माह उसने हजारीबाग शहर में एक ज्वेलरी दुकान पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर दहशत फैला दी थी। इसके बाद से ही वह पुलिस के रडार पर था। शनिवार को सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा-जबड़ा मार्ग पर पुलिस और उत्तम यादव के बीच मुठभेड़ हुई। गोलीबारी में उत्तम यादव ढेर हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है, जिसे इलाज के लिए भेजा गया है।
पढ़ें: कुर्मी समाज का रेल रोको आंदोलन, एसटी दर्जे की मांग को लेकर आज से शुरू होगा अनिश्चितकालीन प्रदर्शन
घटनास्थल से पुलिस ने एक अपाची बाइक और हथियार बरामद किए हैं। मुठभेड़ के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। चतरा पुलिस ने भी उत्तम यादव के मारे जाने की पुष्टि की है। वहीं, पुलिस पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच में जुटी हुई है।