फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   police arrested youth in molestation case in hazaribag

हजारीबाग: पुलिस गिरफ्त में आया छेड़छाड़ का आरोपी, बदमाश के डर से घर से नहीं निकल रही थी लड़की

Mon, 20 Dec 2021 08:51 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 20 Dec 2021 08:51 AM IST
सार

आरोपी पर पूर्व में भी छेड़खानी और अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की।

विज्ञापन
police arrested youth in molestation case in hazaribag
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र में लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर दिया। आरोपी का नाम विशाल यादव उर्फ गोलू है। इलाके में गोलू का खौफ इतना ज्यादा बढ़ता जा रहा था कि लड़कियां घर से बाहर तक नहीं निकल पा रही थी। एक लड़की ने इसके डर से ट्यूशन जाना तक छोड़ दिया। परेशान होकर लड़की के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस में की। 

विज्ञापन


आरोपी विशाल यादव पर पहले से ही लूट-हत्या जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं। वह फिलहाल हाईकोर्ट से बेल पर बाहर आया था। शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया कि जेल से छूटने के बाद अपराधी लगातार उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। 
विज्ञापन


लड़की को परेशान करता था युवक
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गणेश सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़ित पक्ष की ओर से बताया गया था कि वह उनकी लड़की को आरोपी लगातार परेशान कर रहा था। यहां तक कि परिवार वालों के साथ बदसलूकी कर घर में शराब की बोतल फेंक देता। यही नहीं वह लगातार लड़की का पीछा करता था। जिस वजह से परिवार ने लड़की का घर से बाहर निकलना तक बंद करा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed