फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Police arrested Maoist leader from Palamu district

Jharkhand: पलामू से माओवादी नेता गिरफ्तार, लंबे समय से हत्या समेत 12 से ज्यादा मुकदमो में चल रहा था फरार

Wed, 28 Sep 2022 08:57 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 28 Sep 2022 08:57 PM IST
सार

पकड़ा गया आरोपी हत्या समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Police arrested Maoist leader from Palamu district
माओवादी(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

झारखंड पुलिस ने पलामू जिले से एक माओवादी नेता को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी हत्या समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी नेता की पहचान अमरनाथ चमार उर्फ अमर जी उर्फ सेवक राम के रूप में हुई है। यह पड़ोसी गढ़वा जिले में सक्रिय था। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमरनाथ को मंगलवार रात पांडु क्षेत्र के धनचाबर गांव से गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


वह ज्यादातर युवाओं को प्रशिक्षण देने और माओवादी विचारधारा फैलाने में शामिल था। इससे पहले वह एक दस्ते का हिस्सा था, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा उस दस्ते के कभी जोनल कमांडर थे। बैठा ने बाद में हथियार छोड़ दिए और मुख्यधारा में शामिल हो गए। उन्होंने 2009 में झामुमो के टिकट पर पलामू लोकसभा चुनाव जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed