{"_id":"5f7704898ebc3e5be50e82f2","slug":"police-arrested-6-cyber-criminals-in-jamtara","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामताड़ा से गिरफ्तार किए गए छह साइबर अपराधी, तीन भागने में कामयाब रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामताड़ा से गिरफ्तार किए गए छह साइबर अपराधी, तीन भागने में कामयाब रहे
Fri, 02 Oct 2020 04:15 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, जामताड़ा
पीटीआई, जामताड़ा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 02 Oct 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में जामताड़ा की साइबर पुलिस ने गुरुवार को छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने ये गिरफ्तारियां जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव में छापेमारी कर कीं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से दो पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले की साइबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की थी। गिरफ्तार छह अभियुक्तों के विरुद्ध साइबर थाना जामताड़ा में मामला दर्ज किया गया है। इनके पास से कई मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सिन्हा ने बताया कि कुरुवा गांव निवासी निवास मंडल के पुत्र पप्पू कुमार मंडल, नरेश प्रसाद गुप्ता के पुत्र कमलेश कुमार गुप्ता, फुल्लू मंडल के पुत्र वीरेंद्र मंडल, रामनाथ मंडल के पुत्र ईश्वर मंडल, बसंत मंडल के पुत्र संजीव मंडल और सरजू साह के पुत्र अनुज कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने कुल 13 मोबाइल सेट बरामद किये हैं। सभी में सिम कार्ड लगे हुए हैं। इसके अलावा अलग से मोबाइल सिम का एक पैकेट, तीन एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, दो मोटरसाइकिल व मोबाइल खरीदने से संबंधित कागजात जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि मौके से तीन साइबर अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस ने सभी नौ लोगों के प्राथमिकी दर्ज की है। फरार साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने जब्त मोबाइल फोन की प्रारंभिक जांच कराई तो उनमें साइबर अपराध के कई साक्ष्य मिले हैं।