फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   PM Modi Jharkhand Visit updates address Hazaribagh after lays foundation stone inaugurates development works

झारखंड: 'हिंदू-आदिवासी आबादी घटी, खतरनाक खेल खेल रहा झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन', हजारीबाग में बोले PM मोदी

Wed, 02 Oct 2024 03:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 02 Oct 2024 03:33 PM IST
सार

Jharkhand: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की जन्म जयंती है। आदिवासी विकास के लिए उनका विजन, उनके विचार हमारी पूंजी है। गांधी का मानना था कि भारत का विकास तभी हो सकता है, जब जनजातीय समाज का तेज विकास हो।

विज्ञापन
PM Modi Jharkhand Visit updates address Hazaribagh after lays foundation stone inaugurates development works
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के हजारीबाग में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। इसके साथ ही अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से पांच करोड़ आदिवासियों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


'गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत मिला पक्का घर'
उन्होंने कहा, 'आज मुझे एक बार फिर झारखंड की विकास यात्रा में सहभागी बनने का सौभाग्य मिल रहा है। कुछ ही दिन पहले मैं जमशेदपुर आया था। जमशेदपुर से मैंने झारखंड के लिए सैकड़ों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया था। झारखंड के हजारों गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत अपना पक्का घर मिला था और अब कुछ ही दिनों के भीतर आज झारखंड में 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये योजनाएं आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान से जुड़ी हैं।'
विज्ञापन


'आदिवासियों के विकास के लिए गांधी का विजन हमारी पूंजी'
पीएम मोदी ने आगे कहा, 'आज पूज्य बापू (महात्मा गांधी) की जन्म जयंती है। आदिवासी विकास के लिए उनका विजन, उनके विचार हमारी पूंजी है। गांधी जी का मानना था कि भारत का विकास तभी हो सकता है, जब जनजातीय समाज का तेज विकास हो। मुझे संतोष है कि आज हमारी सरकार आदिवासी उत्थान पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




'65,000 आदिवासी बहुल गांवों के विकास के लिए अभियान'
उन्होंने कहा, 'अभी मैंने यहां धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस योजना पर करीब 80 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत करीब 550 जिलों में 65,000 आदिवासी बहुल गांवों का विकास करने का अभियान चलाया जाएगा।'

अगले महीने मनाएंगे पीएम-जनमन योजना की पहली वर्षगांठ
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'इसका लाभ देश के 5 करोड़ से ज्यादा आदिवासी भाई-बहनों को मिलेगा। झारखंड के आदिवासी समाज को भी इसका बहुत बड़ा फायदा होगा। मुझे खुशी है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की धरती से हो रही है। भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के दिन यहां झारखंड से ही पीएम-जनमन योजना भी लॉन्च हुई थी। अगले महीने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर हम पीएम-जनमन योजना की पहली वर्षगांठ मनाएंगे। इस योजना के जरिए आज देश के उन आदिवासी इलाकों में भी विकास पहुंच रहा है, जो सबसे पीछे छूट गए थे। आज यहां पीएम-जनमन योजना के तहत भी करीब साढ़े 1,300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ है।'


'हिंदुओं और आदिवासियों की घट रही आबादी'
प्रधानमंत्री ने आगाह करते हुए कहा कि झारखंड में हिंदुओं और आदिवासियों की आबादी घट रही है। उन्होंने झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर राज्य की पहचान, संस्कृति और विरासत की कीमत पर घुसपैठियों का समर्थन कर वोट बैंक की राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब माटी, बेटी, रोटी की रक्षा के लिए ऐसी ताकतों को बाहर फेंकने का समय आ गया है। 

भाजपा के परिवर्तन यात्रा के समापन के मौके पर उन्होंने कहा, झारखंड में बेटी, माटी, रोटी की सुरक्षा और भ्रष्टाचार से निपटने के लिए परिवर्तन का समय आ  गया है। झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन खतरनाक खेल खेल रहा है, जो घुसपैठियों को संरक्षण देते हुए लोगों की पहचान, संस्कृति और परंपराओं को खतरे में डाल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed