{"_id":"645009869b3052eee9088474","slug":"plfi-ultra-arrested-with-arms-ammunitions-news-in-hindi-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पीएलएफआई का जोनल कमांडर हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार, एक लाख का था इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पीएलएफआई का जोनल कमांडर हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार, एक लाख का था इनामी
Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
सार
सीपीआई (माओवादी) से अलग हुए पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सक्रिय सदस्य सुखराम गुड़िया उर्फ रोडे को रविवार को राजधानी रांची से लगभग 67 किलोमीटर दूर तपकरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के खूंटी जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान प्रतिबंधित माओवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई)जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य सुखराम गुड़िया उर्फ रोडे पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को राजधानी रांची से लगभग 67 किलोमीटर दूर तपकरा थाना क्षेत्र से रोडे को गिरफ्तार किया। खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि रोडे खूंटी, चाईबासा और सिमडेगा के थानों से 27 मामलों में वांछित था। बता दें, माओवादी संगठन पीएलएफआई झारखंड में सक्रिया है। यह सीपीआई (माओवादी) से अलग हुआ है।