फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Plants in Jamshedpur will be named after every baby born in Savan

सावन में जन्मे हर शिशु के नाम पर जमशेदपुर में लगेंगे पौधे

Mon, 23 Jul 2018 03:09 PM IST
एजेंसी, जमशेदपुर 
एजेंसी, जमशेदपुर  Updated Mon, 23 Jul 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
Plants in Jamshedpur will be named after every baby born in Savan
Savan
पर्यावरण की रक्षा के लिए जमशेदपुर में एक अनोखी पहल शुरू की गई है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने निर्णय लिया है कि अपनी हरित पहल के तहत वह एक मुहिम चलाएगी। इसमें सावन के पवित्र महीने में जन्मे शिशुओं के माता पिता को एक पौधा लगाने और उसका नाम उनके बच्चे के नाम पर रखने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


जेएनएसी के विशेष अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि यह अनोखा पौधारोपण अभियान श्रावण मेला के दौरान अगले महीने शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सबसे बेहतर समय होता है। सावन हंदू कैलेंडर में पांचवां महीना है। इस दौरान लोग भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। जेएनएसी ने अगले महीने 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जेएनएसी इस अवसर पर नवजात बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र भी जारी करेगा। साथ ही पौधारोपण की तारीख और माता - पिता बच्चे को जो नाम देंगे उसकी जानकारी के साथ एक प्रशस्ति पत्र भी देगा। समिति अभियान में भाग लेने वाले माता-पिता को सम्मानित भी करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed